spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा मेरठ, दो महिलाओं समेत...

देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा मेरठ, दो महिलाओं समेत तीन को लगी गोली

मेरठः उत्तर प्रदेश का मेरठ जिला शुक्रवार रात गोलियों के तड़ताड़हट से दहल उठा। दो अलग-अगल हुई घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। पहला मामला लिसाड़ी गेट के इस्लामाबाद बुनकर नगर का जहां पक्षों में हुए विवाद में 40 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान सराय बहलीम निवासी हत्यारोपी नदीम के सीने में गोली लग गई। जो वर्ष 2003 में हत्या के मामले में जेल जा चुका है। कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया है। घायल को निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस विवेचना कर रही है।

ये भी पढ़ें..महाराष्ट्र में Omicron के फिर 8 नए मामले आए सामने, देश में 109 हुए कुल केस

दो महिलाओं को लगी गोली

दूसरा मामला जेवरी गांव का यहां शुक्रवार रात क्रिकेट खेलने के विवाद में गुर्जर व गड़रिया पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई। मामूली विवाद के बाद मारपीट व पथराव हो गया। इस दौरान एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिससे गांव में भगदड़ मच गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। इस गोली कांड में दो महिलाओं के पैर में गोली लगी। गोली चलने पर ग्रामीण अपने घरों में दुबक गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी पक्ष भाग निकले। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

नदीम शातिर अपराधी है आरोपी नदीम

लिसाड़ी के सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया, “बुनकर नगर में जरनेल का परिवार रहता है। गुरुवार को जरनेल का पड़ोसी हमजा से विवाद हो गया था। जरनेल के बेटे जफर को हमजा ने पीट दिया था। इस बात को लेकर दोनो पक्षों ने कहा-सुनी हो गई थी। हमजा सराय बहलीम कोतवाली का रहने वाले नदीम का भांजा है।” उन्होंने कहा, “नदीम अपने भांजे हमजा से मिलने शुक्रवार को उसके घर गया था। इस दौरान जरनेल के परिवार ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें नदीम के सीने में गोली लगी। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले में सलमान गैंग के सदस्य का भी नाम आ रहा है।”

सीओ कोतवाली के मुताबिक नदीम का पारिवारिक विवाद चल रहा है। नदीम खरखौदा थाने से जेल जा चुका है। वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। पुलिस के मुताबिक नदीम शातिर अपराधी है और सलमान गैंग का सदस्य होने की भी जानकारी पुलिस को मिली है। इस बारे में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि इस घटना में सलमान गैंग का नाम सामने आया है, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस दोनो पक्षों पर मुकदमा दर्ज करेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें