प्रदेश बिहार Featured

विवाह के कुछ देर बाद ही धुल गया दुल्हन के मांग का सिंदूर, खुशियों के बीच छाया मातम

bride भागलपुरः बिहार के भागलपुर जनपद में एक घर में विवाह की रस्में चल रही थीं। लेकिन कुछ ही पलों के बाद विवाह समारोह की खुशियां अचानक मातम में बदल गयीं। यहां कुछ मिनटों पहले ही सुहागन बनी दुल्हन एक पल बाद ही विधवा हो गयी। यह मामला भागलपुर के एक विवाह भवन का है। यहां खंजरपुर के झौवा कोठी निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर दिलीप प्रकाश का विवाह झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम की आयुषी के साथ हो रही थी। आयुषी भी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती है। जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद देर रात मंडप में विवाह की रस्में चल रही थीं। विवाह के बाद सुबह लगभग आठ बजे दुल्हन की विदाई की तैयारियां चल रही थीं। तभी अचानक दुल्हे के सीने में तेज दर्द शुरू हुआ और वह कुर्सी से नीचे गिर गया। दूल्हे की अचानक तबियत बिगड़ने से विवाह के घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में दूल्हे को मायागंज चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने दूल्हे को मृत घोषित कर दिया। दूल्हे की मौत होने के खबर से सुनते ही दुल्हन आयुषी की भी हालत बिगड़ गयी। ससुराल जाने के सपने संजोये दुल्हन अस्पताल पहुंची जहां अपने पति को मृत देख बदहवास होकर गिर पड़ी। ये भी पढ़ें..दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में PHD कोर्सेस में एडमिशन शुरू, आवेदन के... रोते हुए आयुषी बार-बार यही कह रही थी कि ‘जब साथ निभाना ही नहीं था तो जिंदगी में आए ही क्यों? घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि दिलीप की हार्ट अटैक से मौत हुई है। वहीं लड़के के घरवालों का कहना है कि दूल्हे की तबियत बिल्कुल ठीक थी। विवाह की रस्मों के दौरान सब कुछ ठीक चल रहा था। जिस मंडल में विवाह के गीत गाये जा रहे थे। वहीं कुछ देर बाद रोने की आवाजें सुनाई देने लगीं। हम लोग दूल्हे-दुल्हन के स्वागत की तैयारियां कर रहे थे। वहीं अब अर्थी सजाई जा रही है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)