प्रदेश मध्य प्रदेश Featured

MP News: कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के साथ CM शिवराज ने मनाई दीपावली

भोपाल: दो साल बाद प्रदेशभर में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रविवार को कोविड काल में अनाथ हुए बच्चों के साथ अपने निवास पर दीपावली का पर्व मनाया। कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने बच्चों का फूल बरसाकर स्वागत किया और उनके साथ मिलकर दीप जलाए। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सुमधुर गीत भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इस दौरान बच्चों ने जहां खूम मौज-मस्ती की तो वहीं मुख्यमंत्री चौहान भी बच्चों के संग जमकर झूमते नजर आए।

कोविड काल में अनाथ हुए बच्चों के लिए मुख्यमंत्री निवास पर एक विशेष कार्यक्रम ''दीपोत्सव'' आयोजित किया गया। रविवार को सुबह 10.30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद हैं। इस कार्यक्रम में कोविड बाल सेवा योजना और बाल आशीर्वाद योजना के कुल 450 बच्चे शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कोविड काल में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के साथ दीपावली मनाने के लिए "दीपोत्सव" कार्यक्रम में आए बच्चों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने बच्चों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने "दीपोत्सव" कार्यक्रम में मधुर गीतों की प्रस्तुति देने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया और बच्चों के साथ गीत गाकर उनके आनंद में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने दीपावली मनाने आए बच्चों के आरोग्यमय जीवन के लिए आयुष किट उपहार स्वरूप भेंट की।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मेरे बच्चों, तुम्हारे मुख पर जो यह हंसी, खुशी और आनंद है, यह सदैव अक्षुण्ण रहे, इसके लिए मुझे जो कुछ भी करना पड़ेगा, मैं करूंगा। हमारी भाजपा सरकार करेगी। तुम सुखपूर्वक, आनंद के साथ अपना जीवन सुगमता से व्यतीत करो, यही तुम्हारे मामा शिवराज का संकल्प है। जिंदगी ठहर कर जिंदगी नहीं चल सकती। जो गुजर गया उसे भूल जाओ और आगे बढ़ने की प्रेरणा लो। चलेंगे तो आगे बढ़ेंगे। कोविड में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों की साल में एक खेल प्रतियोगिता और एक सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बच्चियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए और बच्चों के बीच जाकर बैठ गए। मंच पर बच्चों ने गीत गया। ग्राफिक डिजाइनिंग का कोर्स कर रही पावना ने दीपावली पर्व पर एक गीत सुनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा। मामा का घर मस्ती करने का है। मस्ती करो बच्चों, हम दिवाली मानने आए है, खुश रहो। इसके बाद संजना और मिस्टी ने भी एक गीत' हम कहा रहेंगे, हम कैसे जिएंगे।' गाया। प्रीति पूनम ने बुंदेली बोली में गीत की एक सुंदर प्रस्तुति दी। कुछ देर बाद सीएम शिवराज भी मंच पर पहुंच गए और बच्चों के साथ झूमते-गाते नजर आए।

ये भी पढ़ें-पुष्कर में अवैध शराब पार्टी, बिकनी में ठुमके लगाती नजर आई...

जबलपुर से होटल मैजनमेंट का कोर्स कर रही एक बालिका ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि बाल आशीर्वाद योजना से पांच हजार रुपये मिल रहे हैं, इससे पढ़ाई में मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद। अखिलेश तिवारी ने तारे ज़मीन पर गीत सुनाया। तारे जमीन गीत पर मुख्यमंत्री ने भी गीत गुनगुनाया और बच्चों के साथ झूमने लगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम में पत्नी साधना सिंह के साथ 'बच्चे मन के सच्चे' गीत गया। गाना खत्म होने के बाद उन्होंने बच्चों से ठिठोली करते हुए पूछा- ' बच्चो, केसा लगा मामा का फटा गला।' यह कहने के साथ सीएम मुस्करा दिए। बच्चे भी हंसे बगैर नहीं रह सके।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें