spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमध्य प्रदेशआज हो सकता है शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, मंत्री बनेंगे ये तीन...

आज हो सकता है शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, मंत्री बनेंगे ये तीन विधायक!

 

भोपालः मध्य प्रदेश में शनिवार सुबह 8:45 बजे शिवराज कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। राजभवन में तीन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार देर रात राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की और उसके बाद शनिवार सुबह उन्हें कैबिनेट विस्तार की जानकारी दी गई।

बताया गया है कि शपथ ग्रहण समारोह सुबह 8.45 बजे राजभवन में होगा। इस संबंध में विधायकों तक पहुंच चुके हैं। शिवराज कैबिनेट में तीन विधायक शामिल होंगे। इनमें विंध्य से राजेंद्र शुक्ल, महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन और बुंदेलखंड से राहुल लोधी शामिल हैं।

ज्ञात हो कि वर्तमान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मंत्रिमंडल में कुल 31 सदस्य हैं और विधानसभा में विधायकों की कुल संख्या के अनुसार, वर्तमान में मंत्रिमंडल में चार पद रिक्त हैं। ऐसे में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की अटकलें चल रही थीं।

यह भी पढ़ेंः-पीएम मोदी ने कहा- चांद पर तिरंगा फहराकर भारत ने दिखाया अपना सामर्थ्य

हालांकि, इससे पहले शुक्रवार शाम को जबलपुर में जब मुख्यमंत्री चौहान से पूछा गया कि मंत्रियों का शपथ ग्रहण रात 8 बजे हो रहा है। कौन-कौन ले रहे हैं शपथ? फिर उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैं भी आपकी बात सुन रहा हूं, लेकिन विधायकों को रात में बुलाया गया है और सुबह राजभवन पहुंचने को कहा गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें