शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार को बताया ‘किसान विरोधी’, लोकसभा चुनाव को लेकर कही ये बात

71

shivpal-singh-yadav

वाराणसीः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को रोहनिया बैरवन में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल हुए। महापंचायत में राष्ट्रीय महासचिव से मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसान मिले। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने पुलिस बर्बरता व लाठीचार्ज से घायल पीड़ित किसानों से घटना की पूरी जानकारी भी ली।

श्री यादव ने मोहनसराय बैरवन में किसानों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी होने का दिखावा करती है। इस सरकार ने देश के लिए कोई काम नहीं किया। तंज कसते हुए श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। देश और प्रदेश की जनता महंगाई से भ्रष्टाचार से त्रस्त है। सत्ता में आने के बाद केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के किये हुए सभी वादे भूल गयी। उन्होंने जनता से किया हुआ एक भी वादा पूरा नहीं किया। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर श्री यादव ने कहा कि सपा अपने संगठन को मजबूत करेगी और सभी विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा को चुनाव में हरायेंगे।

ये भी पढ़ें..KIUG: पंजाबी यूनिवर्सिटी ने तीरंदाजी में जीते गोल्ड, रोहतक ने हॉकी…

महापंचायत में पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटेल, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, दिलीप डे दादा, पूर्व विधायक कैलाश सोनकर ने सपा राष्ट्रीय महासचिव की अगवानी की। इसस पूर्व गुरूवार शाम को शिवपाल सिंह यादव वाराणसी पहुंचे। यहां पार्टी नेताओं ने श्री यादव का बाबतपुर चौराहे से लेकर शहर में जगह-जगह स्वागत किया। सर्किट हाउस में उन्होंने पार्टी नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल यादव ने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)