सपा नेता शिवपाल यादव बोले-विपक्षी गठबंधन ‘I.N.D.I.A’ के पास PM चेहरे की कमी नहीं

0
13

shivpal-singh-yadav

बलियाः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हमारे गठबंधन ’भारत’ के पास प्रधानमंत्री पद के लिए कोई चेहरा नहीं है। इस गठबंधन के सभी दलों में एक से बढ़कर एक नेता हैं। इन सभी नेताओं ने देश के लिए योगदान दिया है। गठबंधन प्रधानमंत्री का चेहरा तय करेगा। बुधवार को फेफना में पत्रकारों से बातचीत में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2024 में हम भारत गठबंधन के साथ लड़ेंगे। जंग की शुरुआत पूर्वांचल से हो चुकी है। हम सभी जिलों में रहकर कार्यकर्ताओं के संगठन को मजबूत कर रहे हैं। कम से कम 50 सीटें जीतेंगे। चुनाव के लिए सपा पूरी तरह से तैयार है। संगठन को मजबूत करने में लगे हैं।

श्री यादव ने कहा कि हम बसपा के साथ मिलकर एनडीए को रोकने में सक्षम नहीं थे। कुछ खामियाँ हुईं, फिर भी संगठन मजबूत हुआ। मायावती बीजेपी के साथ हैं। भाजपा जयंत चौधरी समेत अन्य के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी को लेकर उन्होंने कहा कि वह अब सुभासपा के विधायक हैं। समाजवादी पार्टी का दरवाजा खुला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करेंगे। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं। शहरों में बहुत गंदगी है।

ये भी पढ़ें..Nuh Violence: ‘मणिपुर की तरह हरियाणा में भी कानून व्यवस्था ध्वस्त’,…

उन्होंने बीजेपी के ’नौ साल बेमिसाल’ के नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर हम अपने काम गिनाने लगेंगे तो घंटों लग जाएंगे। भाजपा हर मोर्चे पर विफल रही है। ये लोग झूठे नारे अच्छे से देते हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि भाजपा के लोग नौ साल में एक बेहतर काम बताएं। जनता की चूक के कारण आज अनेक समस्याएं हो रही हैं। हम वो नहीं कर सकते जो बीजेपी ने किया। ये लोग सारी संस्थाओं को बेच रहे हैं। जिसका खामियाजा किसानों, युवा व्यापारियों और आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)