Friday, March 28, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसपा नेता के जेल स्थानांतरण पर भड़के शिवपाल यादव, भाजपा सरकार पर...

सपा नेता के जेल स्थानांतरण पर भड़के शिवपाल यादव, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

shivpalsinghyadav

रायबरेलीः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सपा नेता आरपी यादव के जेल स्थानांतरण पर भड़क गए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह पारदर्शी लोकतंत्र और निष्पक्ष न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल है। गुरुवार को एक ट्वीट में शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। दरअसल शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को जेल में निरूद्ध सपा नेता से मिलने आने वाले थे, लेकिन आज उक्त सपा नेता को सुल्तानपुर जेल भेज दिया गया। शिवपाल सिंह यादव ने इसी को लेकर ट्वीट किया और कहा कि उन्होंने जेल में निरूद्ध आरपी यादव से मुलाकात के लिए जेल प्रशासन से आग्रह किया था। इसके बावजूद आनन-फानन में उन्हें सुल्तानपुर जेल स्थानान्तरित कर दिया गया। भाजपा सरकार की यह कारवाई निष्पक्ष लोकतंत्र व पारदर्शी न्यायिक व्यवस्था पर सवाल है।

उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एक पत्र भी लगाया है, जिसमें उनके द्वारा जेल में आरपी यादव से मुलाकात करने की अनुमति देने का आग्रह किया गया है। शिवपाल सिंह यादव के इस ट्वीट के बाद से स्थानीय सपा नेताओं में भी आक्रोश है और इसके खिलाफ आंदोलन करने की बात कही जा रही है। उल्लेखनीय है कि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी यादव 2019 में हुए एक छात्र के हत्याकांड में आरोपित हैं और ढाई साल जेल में रहने के बाद इस समय वह जमानत पर बाहर हैं। पिछले शनिवार को उन्हें इस मामले में गवाहों को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से वह रायबरेली जेल में निरूद्ध थे। सपा महासचिव शिवपाल सिंह का उनसे मिलने का कार्यक्रम था, जिसके लिए सपाइयों में भी उत्साह था और उनके स्वागत की तैयारी की जा रही थी।

ये भी पढ़ें..टूना टेकरा, कांडला में पीपीपी मोड के तहत साइन हुआ एमओयू

चर्चित हत्याकांड में आरोपित हैं सपा नेता
2019 में डीफार्मा के एक छात्र आदित्य यादव की सोमू ढाबे में पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद रायबरेली में बड़ा आंदोलन हुआ था। इस चर्चित हत्याकांड में कई सपा नेताओं को नामजद किया गया था। मामले में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आरपी यादव पर भी मुकदमा दर्ज हुआ था और उन्हें जेल जाना पड़ा था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें