Saturday, March 29, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशशिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले-महंगाई और भ्रष्टाचार...

शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले-महंगाई और भ्रष्टाचार पर जनता करेगी मतदान

कानपुरः भाजपा सरकार में महंगाई इस कदर बढ़ गई कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार को भोजन के लाले पड़ गये हैं। आगामी उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता महंगाई और भ्रष्टाचार पर मतदान करने जा रही है। रही बात सपा के साथ गठबंधन की तो प्रसपा सम्मान के साथ गठबंधन करेगी और प्रसपा के बिना आगामी सरकार किसी की नहीं बनेगी। यह बातें रविवार को कानपुर सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर पहुंचे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कही।

उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर से मथुरा से सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा की शुरुआत की थी और अब तक आधा उत्तर प्रदेश का भ्रमण कर लिया है। इस दौरान जनता का रुख साफ देखा जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में महंगाई और भ्रष्टाचार चुनावी मुद्दा होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की जन विरोधी सरकार है जिससे हर वर्ग का व्यक्ति किसान मजदूर व्यापारी असहाय परेशान हैं। चारों तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है, किसानों को उपज का मूल्य नहीं मिल रहा है। महिलाएं असुरक्षित है, छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में है। आवागमन की सड़कें टूट कर गड्ढों में तब्दील हो रही है। ऐसी स्थिति में बदलाव आवश्यक है। 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रसपा के बिना किसी की सरकार उत्तर प्रदेश में नहीं बनेगी।

यह भी पढ़ें-पहली पत्‍नी के रहते पति ने रचाई दूसरी शादी, न्याय के…

मोहम्मद अली जिन्ना वाले अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि आगे वह सीख जाएंगे और प्रसपा सम्मान के साथ सपा से गठबंधन करेगी। इस दौरान दुर्गा शंकर मिश्रा, अबरार आलम खान, जमील अहमद, अमित यादव, सरोज प्रजापति, शिव कुमार बेरिया, महेंद्र सिंह यादव, गोविंद त्रिपाठी, विनोद कुमार प्रजापति, राम प्रकाश मिश्रा, प्रकाश दुबे, आकाश प्रजापति आदि मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें