![](https://indiapublickhabar.in/wp-content/uploads/2022/07/shinze1_379-min.jpg)
टोक्योः जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) उच्च सदन (हाउस ऑफ काउंसलर्स) में अपने सहयोगी दलों के साथ 76 सीटें जीतकर बहुमत बनाए रखने में कामयाब हो गई है। इसके लिए हुए चुनाव में देश के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पार्टी को बहुमत मिला है। गत शुक्रवार को नारा शहर में चुनावी रैली को संबोधित करते समय ही आबे की हत्या कर दी गई थी।
घटना से जापान को भारी धक्का लगा लेकिन उनकी हत्या के दो दिनों बाद ये चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक हुए। जापान टाइम्स के मुताबिक एलडीपी-कोमितो गठबंधन ने 76 सीटें जीतकर उच्च सदन में अपना बहुमत बनाए रखा। एलडीपी के पास 248 सदस्यों वाले ऊपरी सदन में 166 से अधिक सीटें हो गई हैं। जापान की प्रमुख विपक्षी संवैधानिक डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 23 सीटें थीं जो अब 20 के नीचे पहुंच गई हैं।
ये भी पढ़ें..एक साथ जीने का वादा नहीं हुआ पूरा तो प्रेमी युगल…
जापान के उच्च सदन के चुनाव में 52.05 फीसदी मतदान हुआ। जापान टुडे के मुताबिक रविवार को टोक्यो में एलडीपी मुख्यालय में किशिदा और पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों ने जापान की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रमुख राजनेता शिंजो आबे की याद में मौन प्रार्थना की गई। इस मौके पर किशिदा ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की नींव है और उसे हिंसा के जरिये चुनौती दी गई। लेकिन चुनाव संपन्न हुए।
अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…