Shimla Weather: हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का कहर, कई हिस्सों में माइनस में पहुंचा पारा

61
weather update cold
weather update cold

Shimla Weather: हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। बुधवार को राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए हुए हैं, जबकि बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर जैसे मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। हालांकि 18 से 23 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

इन हिस्सों में माइनस में पहुंचा पारा

राज्य में लंबे समय से बारिश और बर्फबारी न होने से लोगों को शुष्क ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार रात लाहौल-स्पीति जिले का कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान -8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा किन्नौर के कल्पा में -1.6 डिग्री सेल्सियस और शिमला जिले के नारकंडा में 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

शिमला शहर में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री, सुंदरनगर और भुंतर में 1.7 डिग्री, ऊना में 2 डिग्री, धर्मशाला में 5.2 डिग्री, नाहन में 7.1 डिग्री, पालमपुर में 4 डिग्री, सोलन में 1.8 डिग्री, मनाली में 1.1 डिग्री, कांगड़ा में 3. 6 डिग्री, मंडी में 1. 7 डिग्री रहा। चम्बा में 1.7। डलहौजी में 3. 9, 2. 8, जुब्बड़हट्टी में 5. 2, कुफरी में 2. 2, रिकांगपिओ में 1.6, सेओबाग में 1.4 और बार्थिन में 2. 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें-Weather Update: यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली

शिमला को बर्फबारी का इंतजार

इस बार राज्य के पहाड़ी इलाकों में बहुत कम बर्फ गिरी है। शिमला शहर में पिछले दो साल से बर्फबारी नहीं हुई है। आखिरी बार शिमला शहर फरवरी 2022 में बर्फबारी से ढका था। लेकिन इसके बाद यहां बर्फबारी नहीं हुई। शिमला शहर 2023 के सर्दियों के मौसम में बर्फबारी के लिए तरसता रहा। पिछले साल जनवरी महीने में यहां की सबसे ऊंची चोटी जाखू पर छह सेंटीमीटर बर्फ गिरी थी। जबकि पूरा शहर बर्फबारी से अछूता रहा। इस बार भी सर्दी के मौसम में यही स्थिति बनी हुई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)