Featured मनोरंजन

धूम मचा रहा भक्ति से सराबोर शिल्पी का न्यू साॅन्ग ‘बानी असरे में माई’

मुंबईः भोजपुरी म्यूजिक जगत में नवरात्रि स्पेशल गीत रोजाना रिलीज किए जा रहे हैं। इन सांग्स को दर्शकों द्वारा पसंद भी किया जा रहा है। नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है। इस पर्व को खास बनाने के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री की ट्रेंडिंग क्वीन सिंगर शिल्पी राज और सुपर सिंगर राकेश तिवारी साथ लेकर आये हैं ‘बानी असरे में माई’। इस गीत में शिल्पी राज की आवाज पर क्यूट गर्ल सबा खान थिरकती नजर आ रही हैं।

निर्माता रत्नाकर कुमार निर्मित ‘बानी असरे में माई’ साॅन्ग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिषियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। जो दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है। गाने की शुरुआत में शिल्पी राज की आवाज पर सबा खान लिप्सिंग करती नजर आती हैं। अखियां निहारता, दिलवा पुकारता, दोनों हाथ जोड़ माई, दिया बाती बाड़त, कौन ऐसी गलती हमसे फेर हो गईल माई।

ये भी पढ़ें..Shardiya Navratri 2022: देशभर में शारदीय नवरात्रि की धूम, वैष्णो देवी...

इस देवी गीत को राकेश तिवारी और शिल्पी राज ने बड़े ही सादगी भरे अंदाज में गाया है। ये दोनों की जोड़ी इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री में राज कर रही है, वहीं बात सबा खान की करें तो हाल ही समय में उन्होंने अपनी फैन फॉलोइंग में बहुत बड़ा इजाफा कर लिया है। इसलिए इन्हें इंडस्ट्री की क्यूट गर्ल भी कहा जाता है। ‘बानी असरे में माई’ के बोल सूरज बेदर्दी ने लिखे हैं। निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। म्यूजिक मिक्स मास्टर अजय सिंह का, निर्देशन रवि पंडित ने किया है। जबकि कोरियोग्राफी विशाल गुप्ता की है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…