शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता के साथ किया सांग ‘बदन पे सितारे’ पर बेहतरीन डांस

0
106

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह शम्मी कपूर के मशहूर गाने ‘बदन पे सितारे’ पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी डांसिंग पार्टनर बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें-सेना दिवस पर याद किये गए जांबाज जवान, जानिए आज क्यों मनाया जाता है आर्मी डे

शिल्पा ने इस वीडियो को शेयर करने के एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है कि ‘मेरी फेवरेट सितारा के साथ मैचिंग स्टेप्स… मेरी टुनकी मेरा दिल है.. सारा का सारा। एक शाम मेरी सबसे प्यारी डांस पार्टनर के साथ। शिल्पा शेट्टी की इस वीडियो पर उनके फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। वैसे तो अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती है। वह कई साल से डांसिंग रिएलिटी शो को भी जज कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी एक बेहरतीन डांसर भी है।

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में शिल्पा शेट्टी पिंक और शमिता शेट्टी वाइट ड्रेस में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता को बहुत प्यार करती हैं। वह अक्सर शमिता के साथ अपनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने मकर संक्राति विश करते हुए भी शमिता शेट्टी के साथ वीडियो पोस्ट किया था। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्मों में फिर से कमबैक कर रही है। वह जल्द ही दो फिल्मों में ‘निकम्मा’ और ‘हंगामा’ में नजर आएंगी।