Featured मनोरंजन

सलमान का साथ मिलते ही शहनाज गिल के चमके सितारे, झोली में गिरी एक और फिल्म

मुंबईः शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर वह काफी चर्चा में हैं। इस बीच हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान के बाद अब शहनाज जल्द ही अभिनेता संजय दत्त के साथ भी किसी फिल्म में काम करती नजर आएंगी।

वहीं अब शहनाज के हाथ एक और फिल्म लगी है। शहनाज गिल को रेहा कपूर की फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में शहनाज के साथ अभिनेता अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें..GST Effect: अमूल का दूध-दही और छाछ हुआ महंगा, जानें कितने...

इस फिल्म को रेहा कपूर के पति करण बुलानी बनाएंगे। हालांकि, इस फिल्म का टाइटल क्या होगा यह अभी साफ नहीं हो पाया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शहनाज गिल इस फिल्म में एक अलग ही अंदाज में नजर आएंगी। फैंस को शहनाज की इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…