Sunday, October 6, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
HomeदेशShardiya Navratri 2024 आज से शुरू, PM मोदी व CM योगी समेत...

Shardiya Navratri 2024 आज से शुरू, PM मोदी व CM योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Shardiya Navratri 2024: मां दुर्गा की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर यानी आज से शुरु हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन मां भगवती के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री (Maa Shailputri ) की आराधना की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली समेत देशभर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

नवरात्रि के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अपने ‘X’ अकाउंट पर एक खास संदेश शेयर किया। पीएम मोदी ने सभी के कल्याण की कामना की। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “नवरात्रि के पहले दिन मैं मां शैलपुत्री से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं! उनकी कृपा से सभी धन्य हों। देवी मां की यह स्तुति आप सभी के लिए है…” इस संदेश के साथ ही पीएम मोदी ने मां शैलपुत्री की स्तुति भी शेयर की।

इन नेताओं भी देशवासियों की नवरात्रि की शुभकामनाएं

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “वंदे वाञ्चितलाभाय चंद्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढ़ं शूलधरं शैलपुत्रीं यशस्विनीम्। जगतजननी मां भगवती की आराधना के पावन पर्व ‘शारदीय नवरात्रि’ के प्रथम दिन मां शैलपुत्री से प्रार्थना है कि संसार में आसुरी प्रवृत्तियों का नाश हो, सद्प्रवृत्तियों का संवर्धन हो और चारों ओर सुख-समृद्धि हो। जय मां शैलपुत्री!”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “नवरात्रि के पावन पर्व पर सभी को ढेरों शुभकामनाएं। मां दुर्गा की कृपा आप पर सदैव बनी रहे और आपका जीवन खुशियों से भरा रहे। जय माता दी।”

प्रियंका गांधी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आज के पावन दिन से शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो रहा है। देश-विदेश में फैले मां के भक्तों को इस पर्व की बहुत-बहुत बधाई। समस्त देश धन-धान्य से परिपूर्ण हो, लोग रोग, शोक, वृद्धावस्था और मृत्यु से मुक्त हों। मां की ममता सभी बच्चों पर बरसती रहे। ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।।”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्विटर पर लिखा, “शारदीय नवरात्रि के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा अपने भक्तों और साधकों में शक्ति का संचार करती हैं और दया और दान के माध्यम से जीवों के कल्याण के लिए कार्य करती हैं। नवरात्रि का यह पर्व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लाए।”

ये भी पढ़ेंः- Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन, जानें मां शैलपुत्री की पूजा विधि और मंत्र

12 अक्टूबर विजयदशमी तक रहेगी नवरात्रि की धूम

उल्लेखनीय है कि हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। यह मां दुर्गा को समर्पित है। यह नवरात्रि साल में दो बार मनाई जाती है, पहली चैत्र माह में और दूसरी शारदीय माह में। मां दुर्गा की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रि इस बार 3 अक्टूबर शुरु 12 अक्टूबर विजयदशमी तक रहेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें