Home आस्था Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में करें इन चीजों का दान, दुख और...

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में करें इन चीजों का दान, दुख और दरिद्रता होगी दूर

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुकी है। नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा का विधान है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इसके साथ ही कलश स्थापना भी की जाती है। हिंदू धर्म में हर त्योहार पर कुछ न कुछ दान करने का विधान है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में दान करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं। आज हम इस खबर के माध्यम से जानेंगे कि नवरात्रि के दिनों में किन चीजों का दान करना चाहिए। साथ ही इन चीजों के दान से क्या फल मिलता है। आइए विस्तार से जानते हैं।

नवरात्रि के दिन में कपड़ों का करें दान 

मान्यता है कि नवरात्रि के दिन नए कपड़े दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि नए कपड़े दान करने से देवी दुर्गा बहुत प्रसन्न होती हैं। साथ ही वह आपके घर से सारे दुख और दरिद्रता दूर कर देती हैं।

पुस्तक का दान

ज्योतिषियों के अनुसार नवरात्रि के दौरान असहाय बच्चों को पुस्तकें दान करना बहुत लाभकारी साबित होता है। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान किसी असहाय बच्चे की शिक्षा के क्षेत्र में मदद करने से जीवन में कभी दुख नहीं आते। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

donated-during-navratri

ये भी पढ़ेंः- Shardiya Navratri 2024 : उपासना के महापर्व पर शांतिकुंज पहुंचे हजारों साधक,ध्यान-साधना के साथ किया हवन

इलायची का दान

ज्योतिषियों के अनुसार मां दुर्गा को इलायची बहुत पसंद है। इसलिए नवरात्रि के दौरान इलायची का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान इलायची का दान करने से नौकरी में पदोन्नति होती है और आय में भी वृद्धि होती है।

केले का दान

नवरात्रि के दौरान केले का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दौरान केले का दान करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान गरीबों या ब्राह्मणों को केले का दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और बरकत आती है।

लाल चूड़ियों का दान

नवरात्रि के दौरान लाल चूड़ियों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर विवाहित महिलाएं पूरी श्रद्धा के साथ लाल चूड़ियों का दान करती हैं, तो उन्हें सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही देवी मां उनसे प्रसन्न रहती हैं।

Disclaimer:- यह जानकारी केवल सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इंडिया पब्लिक खबर (Indiapublickhabar.in) इसकी पुष्टि नहीं करता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

Exit mobile version