Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन गलती से भी ना खरीदें ये 4 चीजें, वरना घर में होगा कलेश

37

shaniwar-ke-upay-do-not-buy-these-things-on-saturday

Shaniwar Ke Upay: आज शनिवार है और ये दिन शनि देव को समर्पित है। शनिवार के दिन शनि देव की पूजा और व्रत करने से जीवन के कई सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और भगवान की ​कृपा प्राप्त होती हैं। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि, शनिवार के दिन कुछ चीजों की खरीददारी भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। अगर आप जाने अनजाने ऐसा करते हैं तो इसका नकारात्मक असर आपके जीवन पर पड़ता है। आइए जानते हैं कि शनिवार को किन किन चीजों की खरीददारी नहीं करनी चाहिए।

भगवान शनिदेव की वक्र दृष्टि से बचने को शनिवार को अवश्य ही करें इस स्तुति का पाठ

ऐसा कहा जाता है कि, शनिवार के दिन भूलकर भी लोहे की कोई भी वस्तु नहीं खरीदना चाहिए। इससे शनि देव के क्रोध का सामना करना पड़ता है और घर में कलेश भी बढ़ता है। सिर्फ इतना ही नहीं नौकरी और कारोबार में भी समस्याएं आती हैं। लेकिन शनिवार के दिन लोहे का दान करना शुभ माना जाता है।

लोहे के अलावा शनिवार के दिन भूलकर भी नमक नहीं खरीदना चाहिए, इस दिन नमक खरीदना अशुभ माना जाता है और इससे शनि दोष लगता है।

साल की अंतिम शनि अमावस्या आज, साढ़े साती-ढैय्या का प्रभाव कम करने को करें यह खास उपाय

शनिवार के दिन भूलकर भी काले तिल की खरीददारी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है और इससे नकारात्मकता उत्पन्न होती है। धन डूबता है और कई बुरी चीजों का सामना भी करना पड़ सकता है।

इसके अलावा शनिवार के दिन सरसों का तेल भी नहीं खरीदना चाहिए और ना ही इसे घर लाना चाहिए। इस दिन सरसों का तेल खरीदना शुभ नहीं माना जाता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)