18 साल बाद आज शनि पर लगेगा चंद्रग्रहण… इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर !

73
shani-chandra-grahan-2024

Shani Chandra Grahan 2024, नई दिल्ली: खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों को आज रात आसमान में एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने का अवसर मिलने जा रहा है। सूर्य और चंद्र ग्रहण हर साल चार से पांच बार दिखते हैं, लेकिन आज शनि ग्रह पर ग्रहण लगने जा रहा है। यह घटना भारत में 18 साल बाद देखने को मिलेगी।

Shani Chandra Grahan 2024: शनि गृह पर लगेगा चंद्र ग्रहण

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार 24 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे जब चंद्रमा पूर्व दिशा में उदय होगा और आगे बढ़ेगा, तो आधी रात 11:57 बजे वह रिंग वाले सौरमंडल के छठे ग्रह शनि को अपने आगोश में ले लेगा। चंद्रमा शनि और पृथ्वी के बीच आ जाएगा और पृथ्वी के सीमित क्षेत्र से शनि को देखने में बाधा बनेगा। चंद्रमा शनि और पृथ्वी के बीच आकर ग्रहण की स्थिति बनाएगा। उन्होंने बताया कि इसे शनि का चंद्र ग्रहण कहा जा रहा है, जबकि खगोल विज्ञान में इसे शनि का चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

ये भी पढ़ेंः- Aaj Ka Rashifal 24 July 2024: इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आधी रात आसमान में दिखेगा अद्भूत नजारा

ज्योतिष शास्त्रों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर यह घटना (Shani Chandra Grahan 2024) बुधवार रात 11:57 बजे शुरू होगी और सुबह 3:57 बजे समाप्त होगी। भारत में यह अलग-अलग स्थानों पर रात 12:50 बजे से 3:10 बजे तक दिखाई देगा। हालांकि दिल्ली समेत भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में यह दिखाई नहीं देगा, लेकिन मध्य प्रदेश समेत दक्षिणी और पूर्वी भारत में दिखाई देगा।

बता दें कि इससे पहले यह घटना भारत में 2 फरवरी 2007 को देखी गई थी। इस तरह यह करीब 18 साल बाद भारत में दिखाई देगा। इस समय चंद्रमा पृथ्वी से करीब 3,64,994 किमी दूर है, जबकि पृथ्वी से शनि गृह की दूरी करीब 134 करोड़ किमी है। इतने अंतर के बावजूद आकाश में उनकी स्थिति कुछ इस प्रकार होगी कि पृथ्वी के एक निश्चित हिस्से से देखने पर चंद्रमा शनि ग्रह को ढकता हुआ दिखाई देगा।

5 राशि वालों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

ज्योतिषीय गणना के अनुसार शनि का चंद्रग्रहण 5 राशियों के लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा। इनमें मकर, मीन, कुंभ, वृश्चिक और कर्क राशि के लोग शामिल हैं। इन राशियों के लोगों को आर्थिक रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। यह दुर्लभ नजारा भारत के पड़ोसी देशों में भी देखने को मिलेगा, जिसमें श्रीलंका और चीन भी शामिल हैं।

जानकारों के मुताबिक अगर आप बादलों के कारण इस अद्भुत खगोलीय घटना (Shani Chandra Grahan 2024) को नहीं देख पाएं तो निराश न हों, यह 14 अक्टूबर को साफ आसमान में फिर से दिखाई देगा और वह भी पूरे भारत में।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)