शर्मनाक! दुष्कर्म का प्रयास के बाद युवकों ने नाबालिग को छत से फेंका

107

लखनऊः उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में मानवता की सारी हदें पार करने वाली घटना घटित हुई। जहां दो पड़ोसियों ने एक बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और फिर उस बालिका को घर की छत से फेंक दिया। लड़की के पिता ने जहानाबाद इलाके में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने कहा कि परिवार ने आरोप लगाया है कि जैसे ही उन्होंने लड़की के पिता को घर में आते देखा। उन्होंने लड़की को छत से धक्का दे दिया। लड़की को कई फ्रैक्चर हुए हैं और आंतरिक चोटें भी आईं हैं। एसएचओ हरीशवर्धन सिंह के मुताबिक अरविंद और महेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 504 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों पड़ोसी अभी फरार हैं और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने टीमें बनाई है।

यह भी पढ़ें-  चेन्नई टेस्ट : इंग्लैंड की पारी 134 पर ढेर, भारत को…

नाबालिग के पिता ने आरोप लगाया है कि जब उन्हें बेटी अपने कमरे में नहीं मिली तो उसने उसे खोजने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी युवकों ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया और उनके खिलाफ जातिवादी टिप्पणी की। फिर उन्होंने उनकी बेटी को छत से फेंक दिया। जब उसे होश आया तो उसने अपनी आपबीती सुनाई और बताया कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी।