बुर्ज खलीफा पर छाया ’Jawan’, ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक झलक पाने को बेताब दिखे फैंस

0
26

jawan-burj-khalifa

मुंबईः भारत में धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्म ’जवान’ का दमदार ट्रेलर दुबई के बुर्ज खलीफा में लॉन्च हो गया है। दुबई में किंग खान के हजारों प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। ’जवान’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में 20 हजार से ज्यादा फैन्स शामिल हुए। बुर्ज खलीफा पर ट्रेलर के अलावा शाहरुख खान की फिल्म ’जवान’ के गाने ’चलेया’ का अरबी वर्जन भी लॉन्च किया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

चेन्नई में प्री-रिलीज़ इवेंट के बाद शाहरुख खान ने दुबई के बुर्ज खलीफा में 20 हजार से ज्यादा फैन्स के साथ ’जवान’ का ट्रेलर रिलीज किया। बुर्ज खलीफा पर ’जवान’ का ट्रेलर देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ’जवान’ का दमदार ट्रेलर देख शाहरुख खान के हजारों फैंस खुशी से उछल पड़े। इसके अलावा फिल्म के गाने ’चलेया’ का अरबी वर्जन भी लॉन्च किया गया। इस मौके पर शाहरुख ने जबरदस्त डांस किया।

फैन्स को शाहरुख और नयनतारा के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री भी देखने को मिली। इस इवेंट में किंग खान खुद डांस करते नजर आए। एक्शन और मनोरंजन से भरपूर शाहरुख खान की ’जवान’ का उत्साह अब चरम पर पहुंच गया है। ’जवान’ के बहुप्रतीक्षित ट्रेलर ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। अब फैंस फिल्म की रिलीज यानी 7 सितंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें..‘Jawan’ की रिलीज से पहले Nayanthara की इंस्टाग्राम पर धमाकेदार एंट्री,…

शाहरुख खान की ’जवान’ का निर्देशन एटली कुमार ने किया है। संगीत निर्देशक अनिरुद्ध रविचंदर हैं और निर्माता भूषण कुमार हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा दिखायी देंगी। फिल्म ’जवान’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)