उत्तर प्रदेश Featured क्राइम

एक और प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजाहांपुर में एक और प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। यहां एक 16 वर्षीय लड़की और उसके 18 वर्षीय प्रेमी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि परिवार वालों उनके रिश्ते को अस्वीकार कर दिया था। जिसके बाद गुरुवार को लड़की मालगाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। वहीं जैसे ही लड़के को इस बात की जानकारी हुए उसने भी कुछ घंटे बाद उसी ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। प्रेमी जोड़े शाहजहांपुर के कटरा इलाके में रहते थे और एक ही समुदाय के थे। उधर प्रेमी जोड़ों की आत्महत्या की खबर से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें..अनीस हत्याकांड: छह दिन बाद आमता थाना प्रभारी पर कार्रवाई, अनिश्चितकाल के लिए छुट्टी पर भेजे गए

एक साल से रिश्ते में था प्रेमी जोड़ा

अधिकारियों ने बताया कि कटरा थाना क्षेत्र के उल्हासनगरा गांव की लड़की ने गुरुवार सुबह अपनी मां को बताया कि वह बाहर जा रही है और एक घंटे बाद वह हुलसनागला क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर मृत पाई गई। वहीं जब लड़के ने यह खबर सुनी तो वह गांव छोड़कर उसी जगह पहुंच गया और ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। उसके परिवार के सदस्यों को तब सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) से फोन आया कि उनके बेटे का शव गांव से लगभग 10 किलोमीटर दूर बरेली जिले के तिसुआ रेलवे स्टेशन के पास मिला है। प्रेमी जोड़ा लगभग एक साल से रिश्ते में था और हाल ही में उनके माता-पिता को उनके अफेयर के बारे में पता चल गया था। लड़की के घर वाले इस पर ऐतराज जताते थे और इस बात का विरोध कर रहे थे। लड़का स्कूल छोड़ चुका था जबकि लड़की 9वीं कक्षा में पढ़ रही थी। हालांकि उनके माता-पिता ने घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

कटरा स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ), प्रवीण सोलंकी ने कहा कि नाबालिग लड़की और एक 18 वर्षीय लड़के की ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई। अभी यह पता नहीं चल सका है कि दोनों घटनाएं संबंधित हैं या नहीं। गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के बाद, दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर रेल यातायात लगभग दो घंटे तक प्रभावित रहा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)