Featured मनोरंजन

Shehnaaz Gill New House: शहनाज गिल ने खरीदा नया घर, फैंस दे रहे बधाईयां

actress-shehnaaz-gill मुंबईः पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से फेमस शहनाज गिल को आज हर कोई जानता है। उन्होंने बेहद कम समय में कड़ी मेहनत से अपने करियर को आसमान तक पहुंचाया है। बिग बॉस 13 के दौरान शहनाज गिल का क्यूट अंदाज सुपरस्टार सलमान खान को काफी पसंद आया और दोनों की दोस्ती भी हो गई। शो के बाद सलमान खान ने शहनाज गिल को अपनी फिल्म का ऑफर दिया था।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सलमान खान की फिल्म से ही शहनाज गिल ने बाॅलीवुड में एंट्री की है। उनकी पहली बाॅलीवुड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म में शहनाज की भूमिका की भी काफी तारीफ हो रही है। वहीं शहनाज गिल ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दी है। उन्होंने हाल ही में मुंबई में नया घर खरीदा है। शहनाज गिल ने अपने करियर को सफल दिशा देने के लिए कड़ी मेहनत की और उनकी मेहनत अब रंग ला रही है। शहनाज गिल के पास प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है। वह कई म्यूजिक वीडियो एल्बम में भी नजर आ चुकी हैं। shehnaaz-gill ये भी पढ़ें..‘The Kerala Story’ पर बढ़ा विवाद, मेकर्स ने फिल्म के इंट्रो... साथ ही उनका चैट शो ‘देसी वाइव्स विद शहनाज गिल’ भी दर्शकों को काफी पसंद है। शहनाज के इस चैट शो में कई बाॅलीवुड हस्तियां शिरकत कर चुकी हैं। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के रिलीज होने के बाद शहनाज ने मुंबई में नया घर खरीदा है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर यह जानकारी दी है। शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर कुछ ग्रीटिंग कार्ड्स शेयर किए हैं, जिनमें एक्ट्रेस के चाहने वालों ने नया घर लेने पर ढेरों बधाइयां दी है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)