Thursday, March 27, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeटॉप न्यूज़फैंस को पसंद आ रही Shahid Kapoor और Kriti Sanon की फिल्म,...

फैंस को पसंद आ रही Shahid Kapoor और Kriti Sanon की फिल्म, इतने करोड़ से खोला खाता

Shahid Kapoor, Kriti Sanon: बॉलीवुड कलाकार शाहिद कपूर और कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इन दोनों की जोड़ी को पहली बार फैंस ने सिल्वर स्क्रीन पर देखा है। फिल्म में दोनों की जोड़ी को लोग पसंद कर रहे हैं। फिल्म बीते दिन यानी शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद सिनेमाघरों में बेहतर प्रदर्शन कर रही है और इसका ओपनिंड डे कलेक्शन शानदार बताया जा रहा है।

पहले दिन फिल्‍म ने कमाए इतने करोड़

फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के पहले दिन के कमाई के आंकड़ें सामने आ चुके हैं। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के पहले दिन की कमाई के आंकड़े शेयर किया है। शुक्रवार यानी पहले दिन फिल्‍म ने 7.02 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है।

फैंस को पसंद आ रही रोमांटिक कॉमेडी फिल्म

शाहिद कपूर और कृति सेनन द्वारा अभिनीत फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने फैंस का जमकर मनोरंजन किया है। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसकी कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शुरूआत काफी अच्छी बताई जा रही हैं और उम्मीद की जा रही है कि ये आने वाले दिनों में और भी ज्यादा अच्छी कमाई कर सकती हैं। वहीं फिल्म को वैलेंटाइन वीक और वीकेंड का भी फायदा मिलने की पूरी उम्मीद है।

Onion Price: अचानक बढ़े प्याज के दाम, रेट सुन उड़ जाएंगे होश

अगर हम बात करें फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की तो इसका निर्देशन अमित जोशी और अराधना शाह ने किया है। जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन ने लीड रोल प्ले किया है। इस फिल्म के जरिए शाहिद कपूर ने दो साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें