राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से MP के दो दिवसीय दौरे पर, सीएम शिवराज करेंगे अगवानी

47

जबलपुरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू का ये पहला दौरा है। राष्ट्रपति मुर्मु मध्य प्रदेश के शहडोल के लालपुर में आदिवासी गौरव दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। वहीं एमपी के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे।

ये भी पढ़ें..Krishna death : साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता का निधन, 2 महीने पहले मां ने ली थी अंतिम सांस

ये है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का कार्यक्रम

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सुबह 11.25 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा जबलपुर के डुमना विमानतल पर पहुंचेंगे यहां राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे तथा दोपहर 12.35 बजे उनके साथ भारतीय वायुसेना के हेलीकाप्टर द्वारा शहडोल प्रस्थान करेंगे। शहडोल के लालपुर में जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री चौहान भी शामिल होंगे। शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4.00 बजे राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री का पुन: डुमना एयरपोर्ट पर आगमन होगा और यहां से सभी वायुयान द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

राष्ट्रपति

बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मूर्मू पहली बार मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रही हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राष्ट्रपति दोपहर 12.25 बजे रांची से भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा जबलपुर के डुमना विमानतल आएंगी और यहां से दोपहर 12.35 बजे भारतीय वायुसेवा के हेलीकाप्टर द्वारा शहडोल प्रस्थान करेंगी। शहडोल में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित जनजातीय समागम के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति का शाम 4 बजे भारतीय वायुसेना के हेलीकाप्टर द्वारा वापस जबलपुर के डुमना विमानतल आगमन होगा।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…