Monday, June 17, 2024
spot_img
Homeअन्यक्राइममृतक भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों से मिलेंगे शाह, फंदे से लटका मिला...

मृतक भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों से मिलेंगे शाह, फंदे से लटका मिला था शव

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के काशीपुर रेलवे क्वार्टर की एक परित्यक्त इमारत से अर्जुन चौरसिया नाम के जिस 26 साल के भाजपा कार्यकर्ता का शव फंदे से लटका मिला है, उसके घर गृह मंत्री अमित शाह जा रहे हैं। अमित शाह सिलीगुड़ी से कोलकाता पहुंचेंगे।

मृतक भाजपा कार्यकर्ता भाजपा युवा मोर्चा का उत्तर कोलकाता जिले का उपाध्यक्ष था। हवाई अड्डे पर अमित शाह के स्वागत करने वाले नेताओं में उसे भी शामिल रहना था लेकिन अब खबर है कि शाह के स्वागत का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। अमित शाह एयरपोर्ट से सीधे अर्जुन चौरसिया के घर जाएंगे। इसके लिए वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह अर्जुन चौरसिया का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को भी घेर कर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। यहां तक कि पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने की कोशिश कर रही पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा है।

यह भी पढ़ेंः-RRB एनटीपीसी परीक्षा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे, इन…

आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने चौरसिया को मौत के घाट उतारा है। उत्तर कोलकाता जिले के भाजपा अध्यक्ष कल्याण चौबे ने दावा किया है कि अर्जुन चौरसिया के नेतृत्व में पार्टी तृणमूल कांग्रेस की सरकार के खिलाफ बाइक रैली निकालने वाली थी। यह बात तृणमूल कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरी इसलिए अर्जुन को मौत के घाट उतारा गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें