spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशभूस्खलन में फंसे MP के कई लोग, मंत्री राजपूत ने फोन कर...

भूस्खलन में फंसे MP के कई लोग, मंत्री राजपूत ने फोन कर पूछा हालचाल

 

amarnath-yatra-2023

सागरः बुधवार को राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को जैसे ही जानकारी मिली कि सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ से सात तीर्थयात्री भूस्खलन में फंस गए हैं, उन्होंने तुरंत उनसे फोन पर बात की और उनका हालचाल पूछा। बाबा अमरनाथ यात्रा पर। मंत्री राजपूत ने श्रीनगर के अधिकारियों से भी व्यवस्थाओं को लेकर बात की।

यात्रा से लौटते समय भूस्खलन में फंसे

दरअसल, राहतगढ़ के सत्येन्द्र जैन, सतीश सैनी, राजकुमार चौरसिया, सौरभ चौरसिया, नरेन्द्र भाई विश्वकर्मा, सत्येन्द्र विश्वकर्मा, यशवन्त कोरी बाबा अमरनाथ की यात्रा पर गए थे। यात्रा से लौटते वक्त सभी यात्री भूस्खलन में फंस गए थे। सभी को पंखाचौक बेसकैंप श्रीनगर में सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने इस संबंध में सागर जिला प्रशासन सहित आकाश सिंह राजपूत को अपनी स्थिति से अवगत कराया। आकाश सिंह राजपूत ने बिना देर किए तुरंत राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को मामले की जानकारी दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित राहतगढ़ पहुंचाने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ेंः-Delhi Road Accident: दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में 4 कांवड़ियों की मौत, 14 घायल

सभी यात्रियों का जाना हाल

राहतगढ़ के यात्रियों के भूस्खलन में फंसे होने की जानकारी मिलते ही राजस्व एवं परिवहन मंत्री राजपूत ने सबसे पहले श्रीनगर के स्थानीय अधिकारियों से बात की और सभी सात यात्रियों की सुरक्षित मध्य प्रदेश वापसी की व्यवस्था करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने सभी यात्रियों से बात की और उनका हालचाल जाना। यात्रियों ने परिवहन एवं राजस्व मंत्री राजपूत को बताया कि वापसी की व्यवस्था कर दी गई है, अब उन्हें कोई परेशानी नहीं है। सभी लोग जल्द ही राहतगढ़ पहुंचेंगे, साथ ही राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं आकाश सिंह राजपूत द्वारा त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी ने आभार जताया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें