Saturday, April 12, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइममहिला और दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी, मामले की छानबीन...

महिला और दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

पटनाः बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चामगढ़ बहियार गांव के बाहर सड़क किनारे पुलिया के नीचे एक महिला और दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ लोग मछली पकड़ने पुलिया के पास पहुंचे तो उनकी नजर इन शवों पर पड़ी। शव की सूचना मछुवारों ने ग्रामीणों को दी जिसके बाद यह खबर पूरे गांव में फैल गयी। आसपास के गांव से लोग शव को देखने पुल के पास पहुंचे लेकिन किसी ने शव की पहचान नहीं की है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पानी से बाहर निकाला। इसमें एक शव महिला का है जिसके हाथ पर पूनम कुमारी लिखा है।

यह भी पढ़ें-Ind vs Eng : रोहित शर्मा ने विदेशी जमीन पर जमाया…

वहीं दो दो बच्चों के शव भी बरामद हुए है। महिला के कमर में ईंट की बोरी भी बंधी हुई पायी गयी। साथ ही उसके गर्दन में भी रस्सी बंधी थी। ऐसी आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को यहां ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें