spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइमहैवानियत ! चांदी के कड़े चुराने के लिए बुजुर्ग महिला के काटे...

हैवानियत ! चांदी के कड़े चुराने के लिए बुजुर्ग महिला के काटे पैर, गला घोंटकर की हत्या

Sehore News: मध्य प्रदेश के सीहोर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शुक्रवार (8 नवंबर) को बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को खौफनाक सजा दी। पैरों से चांदी की चूड़ियां लूटने के लिए दरिंदों ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद जब पैरों से चांदी की चूड़ियां नहीं निकल पाईं तो बदमाशों ने महिला के दोनों पैर काट दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश शव को नाले में फेंककर फरार हो गए। हैवानियत की यह वारदात आष्टा थाने के गुराड़िया रूपचंद गांव में हुई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चांदी के कड़े के लिए काट दिए दोनों पैर

मिली जानकारी के मुताबिक गुराड़िया रूपचंद गांव निवासी हमीर सिंह की पत्नी मोटन बाई (75) शुक्रवार दोपहर अकेली खेत पर गई थी। घर से खेत की दूरी करीब डेढ़ से दो किमी है। तभी बदमाश खेत पर पहुंच गए। अकेली बुजुर्ग महिला के पैरों से चांदी कड़े निकालने के लिए बदमाशों ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं जब पैरों से चांदी के कड़े नहीं निकल पाईं तो महिला के दोनों पैर काट दिए। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश महिला के पैर और शव को खेत के पास नाले के पास फेंककर फरार हो गए।

ये भी पढ़ेंः- Haridwar Fire News : कॉस्मेटिक की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

खून से लथपथ मिला महिला का शव

देर शाम जब महिला घर नहीं लौटी तो बेटा उसे तलाशने खेत पर गया। जहां खेत के आसपास तलाश करने पर मोटन बाई खून से लथपथ हालत में नाले के पास पड़ी मिली। उसके दोनों पैर अलग पड़े थे। सूचना पर पुलिस और ग्रामीण पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक महिला ने दोनों पैरों में चांदी के मोटे कड़े पहन रखी थीं, उनका वजन और कीमत कितनी थी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल महिला की हत्या किसने की? पुलिस पता लगाने में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नर्मदापुरम मे भी हुई थी ऐसी ही दर्दनाक घटना

गौरतलब है कि पिछले साल नर्मदापुरम में भी ऐसी ही दर्दनाक घटना हुई थी। सांगाखेड़ा कला में खेत पर काम कर रही 75 वर्षीय राम बाई की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। दरिंदे ने रामबाई चौरे के दोनों पैर काट दिए और चांदी की कड़े चोरी किए थे। इसके अलावा कानों से दो सोने के फूल, हाथों के कड़े और गले में पहने सोने की माला भी चुरा लिया था। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गिरफ्तार कर लिया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें