फोटो

रेड साड़ी में Nora Fatehi के कातिल लुक को देख फैंस बोले-माशाल्लाह..

मुंबईः बिग बाॅस से अपने करियर की शुरूआत करने वाली नोरा फतेही आज बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपनी हाॅट अदाओं और बेली डांस से अपने चाहने वालों का मन मोह लेती हैं। फैंस नोरा के किलर लुक के दीवाने हैं। नोरा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और अपनी अक्सर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में नोरा फतेही ने रेट्रो लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में नोरा रेड कलर की शिमरी साड़ी में नजर आ रही हैं। डिजाइनर ब्लाउज के साथ साड़ी में नोरा का लुक दिलों को घायल कर देने वाला है। रेड साड़ी के साथ नोरा फतेही ने गले में नैकलेस पहना हुआ है और हाई पोनी की हेयरस्टाइल से अपने लुक को पूरा किया है।

ये भी पढ़ें..IPL: मुंबई इंडियंस ने जहीर खान और महेला जयवर्धने को सौंपी...

सोशल मीडिया पर नोरा की यह तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और उनके प्रशंसक इन तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर नोरा के फैंस हार्ट, फायर, स्माइली जैसे इमोजी शेयर कर रहे हैं। नोरा फतेही के अभिनय की बात करें तो वह रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने जूनियर्स‘ में बतौर जज नजर आ रही हैं। वह जल्द ही अजय देवगन की फिल्म ‘थैंक गाॅड’ में दिखायी देंगी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…