देश Featured

मोहर्रम पर रांची में कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, 2550 अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

रांची: मोहर्रम पर राजधानी रांची (Ranchi) समेत पूरे राज्य में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। सुरक्षा के साथ विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 20 जिलों में 2550 अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गये हैं। इनमें हजारीबाग में 400 लाठी बल और आरएपी की छह कंपनियां, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 200 लाठी बल और आरएपी की दो कंपनियां, गिरिडीह में 200 लाठी बल और आरएपी की पांच कंपनियां, खूंटी में 50 लाठी बल, लोहरदगा में 165 लाठी बल, सरायकेला में 50 लाठी बल, पलामू में 150 लाठी बल, गढ़वा में 50 लाठी बल, लातेहार में 50 लाठी फोर्स, पाकुड़ में 50 लाठी फोर्स, रामगढ़ में 50 लाठी फोर्स, धनबाद में 150 लाठी फोर्स, कोडरमा में 50 लाठी फोर्स, पूर्वी सिंहभूम (चाईबासा) में 100 लाठी फोर्स, सिमडेगा में 50 लाठी फोर्स, 50 लाठी फोर्स गुमला, बोकारो में 100 लाठी फोर्स, जामताड़ा में 50 लाठी फोर्स, गोड्डा में 50 लाठी फोर्स, साहिबगंज में 100 लाठी फोर्स और चतरा में 100 लाठी फोर्स शामिल हैं। ये भी पढ़ें..Subhash Munda: सुभाष मुंडा की हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन, आज रांची बंद जवानों की प्रतिनियुक्ति 28 जुलाई से 29 जुलाई तक के लिए की गयी है। पुलिस मुख्यालय ने जिले के एसपी को निर्देश दिया है कि वे ड्यूटी खत्म होने के बाद जुलाई को अपने-अपने जिले में प्रतिनियुक्त जवानों को उनके मूल जिले और यूनिट में 30 जुलाई को भेजना सुनिश्चित करेंगे। राजधानी रांची (Ranchi) में 1500 अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गये हैं। इसके अलावा बीडीएस की एक टीम और आरएपी की एक कंपनी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता सह आईजी अभियान एवी होमकर ने गुरुवार को बताया कि मुहर्रम को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)