Saturday, March 22, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमहाराष्ट्रAurangzeb: महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र की बढ़ाई गई सुरक्षा, लगाई गई...

Aurangzeb: महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र की बढ़ाई गई सुरक्षा, लगाई गई लोहे की चादर

Aurangzeb Controversy: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के खुल्दाबाद में स्थित औरंगजेब के कब्र के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कब्र को हटाने को लेकर विवाद और बयानबाजी के चलते पुलिस ने इलाके में अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है। कब्र की सुरक्षा को और कड़ा करने के लिए बुधवार को मकबरे के पीछे की दीवार पर लोहे की बड़ी-बड़ी प्लेटें (लोहे की चादरें) लगाई गईं, ताकि बिना इजाजत किसी को भी इस जगह पर प्रवेश करने से रोका जा सके।

Aurangzeb Controversy: औरंगजेब के मकबरे की बढ़ाई गई सुरक्षा

इससे पहले निजाम के शासनकाल में हजरत ख्वाजा सैयद जैनुद्दीन शिराजी ने औरंगजेब के मकबरे की सुरक्षा के लिए संगमरमर की जाली लगवाई थी। इसके बाद मकबरे पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए हरे रंग की जालीदार प्लास्टिक की जाली भी लगाई गई। अब सुरक्षा उपायों के तहत औरंगजेब के मकबरे के चारों ओर लोहे की चादरों की बाउंड्री खड़ी कर दी गई है, जिससे इस जगह की सुरक्षा और मजबूत हो गई है।

यह कदम राज्य में चल रहे विवादों के बीच उठाया गया है, जहां एक वर्ग औरंगजेब के कब्र को हटाने की मांग कर रहा है, वहीं लोगों का दूसरा वर्ग इसे ऐतिहासिक धरोहर के रूप में देख रहा है। इसे देखते हुए इलाके में पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी बढ़ा दी गई है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः- नागपुर में औरंगजेब की कब्र पर बवाल, दो गुटों में पथराव व आगजनी…कई इलाकों में लगा कर्फ्यू

Aurangzeb Controversy: धमकियों के चलते बढ़ाई गई सुरक्षा

इससे पहले शनिवार को औरंगजेब के कब्र के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। कब्र को तोड़ने की धमकियों के चलते जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को कब्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान एसआरपी का एक जत्था तैनात रहा, जबकि स्थानीय पुलिस सुरक्षा पहले से ही मौजूद है।

Aurangzeb Controversy: दो वरिष्ठ इंस्पेक्टर 24 घंटे रहेंगे तैनात

मकबरे की सुरक्षा के लिए दो वरिष्ठ इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात किया गया है। इसके अलावा कब्र की ओर जाने वाले रास्ते पर दो जगहों पर नाकेबंदी की गई है और दो फिक्स प्वाइंट भी बनाए गए हैं। कब्र पर आने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है और उसके बाद ही उन्हें जाने दिया जा रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें