Thursday, March 27, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeटॉप न्यूज़Gumla: नक्सलियों की खतरनाक साजिश नाकाम, विस्फोट से पहले सुरक्षा बलों ने...

Gumla: नक्सलियों की खतरनाक साजिश नाकाम, विस्फोट से पहले सुरक्षा बलों ने 35 IED बम किए डिफ्यूज

गुमलाः झारखंड के गुमला (Gumla) जिले में स्थानीय लोगों की सक्रियता से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने माओवादियों (Naxalites) के खतरनाक मंसूबों को नाकाम करते हुए सुदूरवर्ती गुमला कुरुमगढ़ सीमा क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क से 35 आईईडी (IED) बरामद किए हैं। नक्सलियों द्वारा ये आईईडी विस्फोट की नीयत से लगाए गए थे। शुक्रवार को बम निरोधक दस्ते ने समय रहते ही सड़क से पांच केन बम खोदकर निकाले और उन्हें निष्क्रिय कर दिया।

Gumla: बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

इसके अलावा हरिनाखाड़ इलाके से करीब 30 आईईडी बरामद किए गए हैं। इन्हें शनिवार को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। बम को करीब 200 फीट की दूरी तक सड़क के बीचों-बीच बिछाया गया था। बम को निष्क्रिय करने के दौरान गांव के आसपास का इलाका धमाकों से गूंज उठा। इस सड़क पर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार जांच कर रही है।

ये भी पढ़ेंः-UP Police: वर्दी की मर्यादा तार-तार कर रहे ‘इश्कबाज’ पुलिस वाले, आशिकी के चक्कर में डिप्टी SP बने सिपाही

नक्सलियों ने पुलिस को निशाना बनाने के लिए बिछाए थे IED

एसपी शंभू कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि गुमला इलाका नक्सल प्रभावित है। नक्सलियों ने पुलिस को निशाना बनाने के लिए निर्माणाधीन कुटमा-बामड़ा सड़क पर पांच IED बिछाए थे। बम निरोधक दस्ते और जगुआर पुलिस की टीम ने शुक्रवार देर रात इन्हें निष्क्रिय कर दिया।

पुलिस के अनुसार, जब ग्रामीणों ने जमीन से तार निकला हुआ देखा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रांची से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। दस्ता बिना समय गंवाए वहां पहुंचा और आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें