Featured क्राइम मनोरंजन

Salman Khan: मूसेवाला जैसा हाल करेंगे, धमकी भरा पत्र मिलने पर बढ़ाई गई सुरक्षा

मुंबई : फिल्म अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और उनके पिता सलीम खान को मिली जान से मारने की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान के यहां बांद्रा स्थित आवास पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सोमवार को मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल खुद सलमान खान (Salman Khan) के आवास पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस सलमान खान और सलीम खान को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने वाली है।

ये भी पढ़ें..पिता सुनील दत्त की जयंती पर संजय दत्त हुए भावुक, लिखा-...

रविवार को सुबह सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान मार्निंग वाक पर गए थे। जब वह एक बेंच पर बैठे थे तो वहां पर पहले से ही रखा गया धमकी भरा पत्र उन्हें मिला था। इस पत्र में सलमान खान तथा सलीम खान की हालत गायक सिद्धू मूसेवाला जैसे करने की बात लिखी हुई थी। इस पत्र में जी.बी. तथा एल.बी. भी लिखा गया है। इसलिए मुंबई पुलिस इस पत्र को लेकर सतर्क हो गई और बांद्रा पुलिस स्टेशन में रविवार को ही अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। इसके बाद सोमवार को सुबह बांद्रा इलाके के पुलिस उपायुक्त मंजुनाथ शिंगे ने सलमान खान (Salman Khan) के आवास का दौरा किया था। इसके बाद मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल ने भी सलमान खान के आवास का दौरा किया।

फिलहाल सलमान के आवास पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस सलमान खान (Salman Khan) तथा सलीम खान का बयान दर्ज करने वाली है। पुलिस सलमान खान के आवास तथा सलीम खान, जहां मार्निंग वाक के लिए नियमित जाते हैं, वहां के सीसीटीवी फुटेज की छानबीन कर रही है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…