जोधपुरः सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव के जायकारे

27

जोधपुरः शहर में आज सावन के प्रथम सोमवार शिव मंदिरों में रूद्रीपाठ और कई तरह से भगवान के अभिषेक कार्यक्रम हुआ। शाम को भजन कीर्तन आदि संध्याएं होगी। सुबह से ही शिवमंदिरों में भोलेनाथ के जयकारों की गूंज सुनाई दी गई। भक्तों ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं पंचामृतों से भोलेनाथ का अभिषेक किया। शिवमंदिरों को आकर्षक फूल मंडली से सजाने के साथ ही श्रृंगार किया गया।

ये भी पढ़ें..कांवड़ यात्रा करने से मिलता है अश्वमेघ यज्ञ का फल, जानें इसके प्रकार और नियम

इस अवसर पर शिवभक्तों ने व्रतोपवास भी रखा है। कुंवारी कन्याओं और गृहणियों ने भगवान शिव का विभिन्न तरह अभिषेक किया। भीतरी शहर के अचलनाथ महादेव मंदिर, कायलाना सिद्धानाथ महादेव मंदिर, पब्लिक पार्क के शिव मंदिर, रातानाडा शिवमंदिर, तारघर के पास में दूरसंचारेश्वर महादेव मंदिर आदि में सुबह से ही रूद्रीपाठ और अभिषेक जारी है। इधर देवस्थान विभाग ने भी श्रावण के सोमवार से शिवमंदिरों में अभिषेक कराने के लिए प्रबंध किए है।

महामंदिर शिवबाड़ी में महामंदिर श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा पूरे श्रावण मास महादेव शिव का रूद्राभिषेक प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है। इसी के तहत श्रावण मास की चतुर्थी को रुद्राभिषेक अश्विनी कुमार व्यास इन्जिनियर एवं सोमवार को पंचमी का रूद्राभिषेक विकास प्रजापत द्वारा किया गया। रूद्राभिषेक आचार्य पंडित जयप्रकाश दवे एवं बड़ी संख्या में पंडितों द्वारा सस्वर करवाया गया। इस अवसर पर शिव आरती अध्यक्ष कैलाश श्रीमाली द्वारा स-स्वर में की गई। रूद्राभिषेक व महादेव की आरती से सभी भक्तगण आत्मविभोर हो गए व माहौल भक्तिमय हो गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)