दंगल फेम Suhani Bhatnagar के निधन पर सान्या मल्होत्रा ने जताया दुख, कहा- ‘मुझे विश्वास नहीं…’

9

Suhani Bhatnagar: बॉलीवुड की फिल्म दंगल में छोटी बबीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर का बीते दिन निधन हो गया। अभिनेत्री महज 19 साल की थीं, सुहानी के अचानक निधन की खबरें सुनने के बाद उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स भी हैरान है। अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने रविवार को सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) के निधन पर शोक जताया है। जिन्होंने 2016 में आमिर खान स्टारर फिल्म ‘दंगल’ में पहलवान बबीता फोगाट के बचपन के किरदार को जीवंत किया था।

सान्या मल्होत्रा ने जताया दुख

सान्या ने सुहानी के निधन पर शोक जताया और उनके पूरे परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। फिल्म ‘दंगल’ हरियाणा की बहनों गीता और बबीता फोगट की कहानी बताती है, जो अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाली और पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनीं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दंगल’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली सान्या ने बबीता कुमारी के वयस्क वर्जन को चित्रित किया था।

सान्या मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि, ‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि यह खबर सच है। हमारी सुहानी जैसा कोई नहीं था। वो इतनी खास, इतनी प्रतिभाशाली और इतनी छोटी थी। वो इतनी जल्दी हमें छोड़कर चली गई। भगवान छोटू की आत्मा को शांति दे। पूजा, पुनीत और पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’ सान्या के अलावा आमिर खान ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था।

कांग्रेस को लगेगा डबल झटका ! कमलनाथ के साथ Manish Tewari भी बीजेपी के संपर्क में, जानें कहां फंसा पेच

फरीदाबाद निवासी 19 वर्षीय सुहानी दो महीने पहले डर्मेटोमायोसिटिस नामक की बीमारी से पीड़ित पाई गई थीं। सुहानी भटनागर के हाथ रहस्यमय तरीके से सूजने लगे और फिर यह शरीर के बाकी हिस्सों में फैल गया। लेकिन करीब 11 दिन पहले एक्ट्रेस को नई दिल्ली एम्स में भर्ती कराए जाने तक उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों को उनकी स्थिति का पता नहीं चल सका था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)