प्रदेश Featured महाराष्ट्र राजनीति

संजय राऊत ने लगाया आरोप, बोले-देश में बेरोजगारी संकट के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार

sanjay raut
sanjay raut

मुंबईः शिवसेना प्रवक्ता तथा राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने कहा कि देश में तेजी से बेरोजगारी का संकट बढ़ रहा है। केंद्र सरकार सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में सौंपकर चंद लोगों को अमीर बना रही है, जबकि देश की जनता का जीवनस्तर हर पल गिरते जा रहा है। भाजपा तथा देवेंद्र फडणवीस इस बाबत केंद्र सरकार सलाह देने की बजाय महाराष्ट्र को ही बदनाम करने में जुटे हैं। महाराष्ट्र की जनता को देवेंद्र फडणवीस को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

संजय राऊत ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में बेरोजगारी का संकट बढ़ रहा है। वर्षों से चल रही सरकारी संस्थानों को केंद्र सरकार निजी हाथों में सौप रही है। इन संस्थानों में रोजगार सृजन के नाम पर सिर्फ धनदोहन का काम जारी है और सिर्फ चंद लोग अमीर हो रहे हैं। इनके माध्यम से सिर्फ भाजपा व उसके लोग अमीर हो रहे हैं, जबकि देश गरीब होता जा रहा है। केंद्र सरकार गरीबों को मुफ्त अनाज देकर सिर्फ झांसा दे रही है, जबकि जरूरत उनके हाथ में रोजगार देकर उन्हें सक्षम करने की है।

ये भी पढ़ें..अब ग्रामीणों की समस्याओं को गांव स्तर पर ही निपटाया जाएगा,...

संजय राऊत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस राज्य सरकार की पुलिस पर अविश्वास व्यक्त कर रहे हैं, प्रशासन पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। यही पुलिस व इसी प्रशासन के साथ मिलकर फडणवीस ने 5 साल शासन किया है। सत्ता चली जाने पर वे बेचैन हो गए हैं और अब महाराष्ट्र को बदनाम कर रहे हैं और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बदनाम कर रहे हैं। संजय राऊत ने कहा कि क्या यही सुशासन है? संजय राऊत ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस सत्ता के लिए तड़प रहे हैं, इसलिए उनको ज्यादा महत्व देना जरूरी नहीं है। बेचैन व्यक्ति, बेचैन नेता, बेचैन पार्टी किसी भी स्तर तक जा सकते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)