प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

संजय निषाद का पूर्व सरकारों पर निशाना, कहा- गोमती को जहरीली नदी बना दिया था

लखनऊ: मत्स्य मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने आज राजधानी लखनऊ की गोमती नदी में डेढ़ लाख मछलियों के बच्चों को प्रवाहित किया। बीकेटी विकासखंड कठवारा गांव के ककरहा घाट पर मेजर कार्य प्रजात की मछलियों के डेढ़ लाख बच्चों को प्रवाहित करते हुए मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ संजय निषाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मत्स्य संरक्षण और पर्यवारण के संतुलन को बनाये रखने के लिए रिवर रैंचिंग कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। आज गोमतीनदी में डेढ़ लाख अंगुलिका मछलियों के बच्चों को प्रवाहित किया गया है।

मंत्री ने बताया कि हमारी सरकार नदियों और पर्यावारण को लेकर गम्भीर है। जिस गोमती नदी को पूर्व की सरकारों ने मृत और जहरीली नदी बना दिया था, आज उसी गोमती नदी से निकाली गई मछलियों के ब्रूडर से तैयार बच्चों को गोमती नदी में प्रवाहित किया गया है, क्योंकि जिस पानी और नदी से मछलियों को निकाला जाता है उसी पानी व नदी में वापस उनके बच्चों को छोड़ा भी जाता है। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में हम राजधानी की शान गोमती नदी की सुंदरता वापस लाकर दिखाएंगे। गोमती नदी में रिवर रैंचिंग करना एक सफल कार्य रहा है।

ये भी पढ़ें-दहेज को लेकर हुई हत्या, 6 साल बाद आरोपी पति को...

 इसके लिए मत्स्य विभाग बधाई का पात्र है, जिसने इतनी बड़ी मात्रा में मत्स्य सम्पदा को स्वच्छ गोमती बनाने के लिए सफल प्रयोग किया है। इस अवसर पर मंत्री ने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों को फ्री बीमा प्रमाण पत्र देकर लाभांवित किया।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…