समृद्धि हाईवे पर हादसों पर नहीं लग रहा ब्रेक, अब तक 368 लोगों की गई जान

61

samrudhhi-highway

मुंबई: आए दिन हो रहे हादसों की वजह से महाराष्ट्र का समृद्धि हाईवे (Samruddhi Highway) यमपुरी का रास्ता बन गया है। छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) में रात को हुए हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। लोगों के घरों में मातम पसरा हुआ है। समय बचाने और सुरक्षित सफर के लिए बनाए गए इस हाईवे पर इस साल अब तक तीन भीषण हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में 54 लोगों की जान जा चुकी है। अब लोग सवाल कर रहे हैं कि समृद्धि महामार्ग पर यात्रा करें या नहीं।

इस साल की पहली बड़ी दुर्घटना 1 जुलाई को हुई थी। इस तारीख को विदर्भ ट्रैवल्स की बस बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त ड्राइवर नशे में था। दूसरा हादसा 1 अगस्त को हुआ। समृद्धि हाईवे के निर्माण के दौरान ठाणे के पास शाहपुर तहसील के सरलांबे में एक गर्डर मशीन गिरने से 17 मजदूरों की मौत हो गई थी। इसके बाद 14/15 अक्टूबर 2023 को हुए हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। उल्लेखनीय है कि समृद्धि राजमार्ग (Samruddhi Highway) का तीसरा चरण प्रगति पर है।

ये भी पढ़ें..Samruddhi Highway: हादसे की होगी जांच, CM ने की आर्थिक मदद की घोषणा

अब तक हुए हादसे

हाईवे (Samruddhi Highway) के इतिहास पर नजर डालें तो अब तक गंभीर हादसों में 368 लोगों की जान जा चुकी है। ड्राइवर के सो जाने या झपकी लेने के कारण 183 और वाहनों के टायर फटने से 51 दुर्घटनाएं हुईं। वहीं, तकनीकी कारणों से 200 हादसे हुए और इनमें 41 लोगों की जान चली गई। परिणामस्वरूप, समृद्धि महामार्ग को यमपुरी का मार्ग कहा जाने लगा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)