बिहार Featured

विपक्ष पर बरसे सम्राट चौधरी, यूपीए का नाम बदलकर इंडिया रखने को बताया नकली राष्ट्रवाद

samrat-choudhary

पटना: बिहार बीजेपी ने आरोप पत्र जारी कर राजद प्रमुख लालू यादव और गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि यूपीए का नाम बदलकर इंडिया महाठगबंधन हो गया है। यह नकली राष्ट्रवाद का प्रयास है। ये लोग भारत को महान बनाने का काम नहीं करते, सिर्फ तोड़ने का काम करते हैं।

कांग्रेस पर जमकर बरसे सम्राट चौधरी

उन्होंने आगे कहा कि पूरे देश ने कांग्रेस के घोटालों को देखा है। वहीं, परिवारवाद के प्रति समर्पित लालू यादव ने गरीबों के लिए नहीं सिर्फ परिवार के लिए काम किया। जब लालू यादव सीएम थे तो उन्हें चारा घोटाले में दोषी ठहराया गया था। लालू यादव आज मुखिया भी नहीं बन सकते क्योंकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अध्यादेश फाड़ दिया है।

 सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि बिहार के भागलपुर में 83-84 के दंगों में कांग्रेस का हाथ था। एनडीए सरकार ने दंगाइयों को सजा दी। भारत की जनता समझ चुकी है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ बनाना है।

यह भी पढ़ेंः-गिरफ्तारी से पहले केजरीवाल ने बंद कर दिया था इंसुलिन, तिहाड़ के अधिकारियों ने LG को और क्या बताया?

पहले चरण की सभी सीटें जीतेगी एनडीए

उन्होंने आगे कहा कि अगर एनडीए की सरकार बनी तो केंद्र बिहार को 2 लाख करोड़ रुपये देगा। इंडिया गठबंधन 2024 का चुनाव हारेगा। पहले चरण की सभी चारों सीटें एनडीए भारी अंतर से जीतेगी। 40 में से 4 सीटें, ये तो सिर्फ ट्रेलर है।

पत्र जारी करते हुए बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास के फॉर्मूले पर चलते हैं। विपक्ष के लोग सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए अल्पसंख्यकों की बात करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में भ्रष्टाचार के आरोपी हैं। हर कोई बेल पर है। चारा घोटाले में लालू यादव को सजा हो चुकी है। दिल्ली और झारखंड के पूर्व सीएम भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं। ये ठगबंधन नहीं, लूटबंधन है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)