Thursday, March 27, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसपा सांसद अफजाल अंसारी पर मुकदमा दर्ज, गांजा पर दिया था विवादित...

सपा सांसद अफजाल अंसारी पर मुकदमा दर्ज, गांजा पर दिया था विवादित बयान

Afzal Ansari , गाजीपुर: समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ रविवार को यूपी के गाजीपुर में IPC की धारा 353(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। अफजाल अंसारी ने गांजे को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उनके खिलाफ गोराबाजार चौकी इंचार्ज राजकुमार शुक्ला ने केस दर्ज कराया है।

गांजा को बताया था भगवान का प्रसाद

दरअसल सांसद अफजाल अंसारी ने कहा था कि लाखों लोग गांजा पीते हैं और इसे भगवान का प्रसाद मानते हैं। अगर गांजा भगवान का प्रसाद है तो इसे अवैध क्यों माना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि कई संत और महात्मा समाज के लोग गांजा का सेवन करते हैं। अगर आने वाले कुंभ मेले के दौरान गांजे की मालगाड़ी भी वहां भेजी जाए तो वह खत्म हो जाएगी। सांसद ने अपने बयान में आगे कहा कि लखनऊ में बड़े लोग भी गांजा पीते हैं, इसलिए भांग की तरह सरकार को इसके लिए भी लाइसेंस देना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः- आरजी कर के बाद अब आईएएस अधिकारी की पत्नी से दुष्कर्म से बंगाल सरकार की किरकिरी

गांजा को लेकर कही थी ये बात

बता दें, अफजाल अंसारी अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इससे पहले भी वह अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रह चुके हैं। दरअसल गुरुवार को गाजीपुर में मीडिया से बात करते हुए सपा सांसद ने कहा था कि अगर शराब और भांग को कानूनी दर्जा प्राप्त है तो गांजा को भी वैध कर देना चाहिए। हमारा कहना है कि गांजे को कानून का दर्जा देकर इसे वैध बनाइए।

लाखों लोग खुलेआम गांजा पी रहे हैं। धार्मिक आयोजनों में लोग गांजा पीते हैं। लोग इसे भगवान का प्रसाद और जड़ी-बूटी बताकर सेवन करते हैं. उन्होंने सवाल किया था, “भगवान का प्रसाद अवैध क्यों भाई, ये दोहरा मापदंड क्यों? कानून में अवैध और पीने की छूट।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें