Saturday, April 5, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeमनोरंजनCM एकनाथ शिंदे के साथ बहन के घर पहुंचे सलमान, गणपति बप्पा...

CM एकनाथ शिंदे के साथ बहन के घर पहुंचे सलमान, गणपति बप्पा के किये दर्शन

salman-khan-eknath-shinde

मुंबईः देशभर में गणोशोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर दिग्गजों के घर भी गणपति बप्पा का आगमन हो चुका है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने गणपति बप्पा की तस्वीरें शेयर की हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में गणेशोत्सव काफी लोकप्रिय है। कई कलाकार अपने घरों में गणेश प्रतिमाएं रखकर त्योहार मना रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इसी तरह इस बार भी सलमान खान की बहन के घर भगवान गणेश की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अर्पिता के घर मिलने पहुंचे। अर्पिता के भाई सलमान खान और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दोनों एक साथ अर्पिता के घर पहुंचे। इस अवसर पर सलमान खान ने नीली शर्ट और काली पैंट पहनी हुई थी। एकनाथ शिंदे ने सफेद कपड़े पहने हुए थे। उनका एक साथ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है।

ये भी पढ़ें..मनोरोगी हैं राखी सावंत, उनकी वजह से दो बच्चों ने किया…

वीडियो पर कई लोग लाइक्स और कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, शिल्पा शेट्टी, मनीष मल्होत्रा, अर्पिता खान और आयुष शर्मा, सारा अली खान और कुछ अन्य बॉलीवुड कलाकारों के घर बप्पा का आगमन हो चुका है। कई कलाकार बप्पा के दर्शन के लिए एक-दूसरे के घर पहुंचे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें