करण जौहर के साथ 25 साल बाद काम करेंगे सलमान खान, ऐसा होगा रोल

0
11

मुंबईः बॉलीवुड एक्टरसलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘टाइगर 3’ काफी समय से चर्चा में है। फिल्म 10 नवंबर को रिलीज होगी और सलमान एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान अब एक और एक्शन फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। जानकारी सामने आ रही है कि इस फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन करेंगे और करण जौहर इसके निर्माता होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान, करण जौहर और विष्णु वर्धन पिछले छह महीने से एक एक्शन फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं। सलमान (Salman Khan) ”टाइगर 3” के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल नवंबर में शुरू होगी और माना जा रहा है कि यह अलग-अलग शेड्यूल में 7 से 8 महीने तक चलेगी। इतना ही नहीं, खबर है कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम भी इसी महीने शुरू हो जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म क्रिसमस 2024 में सिनेमाघरों में आने की संभावना है।

‘शेरशाह’ का किया था निर्देशन

विष्णु वर्धन साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर हैं। अगर वह सलमान (Salman Khan) के साथ यह फिल्म करते हैं तो यह उनकी हिंदी में दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी अभिनीत 2021 की सुपरहिट फिल्म “शेरशाह” का निर्देशन किया था।

ये भी पढ़ें..Dream Girl 2: ड्रीम गर्ल 2 के नए टीजर में कंफ्यूज…

‘कुछ कुछ होता है’ में नजर आए थे सलमान

करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ 1998 में रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी थे। इस फिल्म में सलमान खान ने भी काम किया था। ये उनका कैमियो रोल था। इसके बाद 25 साल बाद सलमान खान और करण जौहर के एक साथ आने की चर्चा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)