Featured मनोरंजन

साइना नेहवाल ने की परिणीति चोपड़ा की तारीफ, कहा-‘मिनी साइना के लुक से प्यार हो गया’

मुबंईः भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ इन दिनों चर्चा में हैं। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर व टीजर भी जारी किया था, जिसे फैंस के बीच काफी पसंद भी किया गया है। फिल्म में परिणीति के लुक और किरदार को बिल्कुल हू-ब-हू साइना के अनुरूप ढाला गया है।

इस फिल्म में परिणीति के किरदार, लुक और अभिनय की हर कोई तारीफ कर रहा है। इस लिस्ट में अब साइना नेहवाल का भी नाम जुड़ गया है, जिनका किरदार इस फिल्म में परिणीति निभा रही हैं। साइना नेहवाल ने फिल्म से परिणीति का लुक सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा-वाह! यह शानदार है… मिनी साइना के लुक से प्यार हो गया! सोशल मीडिया पर फिल्म में साइना के किरदार में परिणीति को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ‘साइना’ स्पोर्ट्स पर आधारित परिणीति की पहली फिल्म है।

यह भी पढ़ें-सुपर रेजोल्यूशन में एक्स क्लाउड गेमिंग सर्विस का टेस्ट कर रहा...

फिल्म में परिणीति जहां बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का किरदार निभा रही है, वहीं फिल्म में अभिनेता मानव कौल साइना के कोच पी गोपीचंद के किरदार में नजर आएंगे। वहीं परेश रावल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। साइना नेहवाल की इस बायोपिक का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं। फिल्म साइना इसी साल 26 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।