Sunday, October 20, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डSaif Ali Khan Birthday : पति के जन्मदिन पर करीना ने लुटाया...

Saif Ali Khan Birthday : पति के जन्मदिन पर करीना ने लुटाया प्यार, शेयर की ‘पार्थेनन’ की पुरानी और लेटेस्ट फोटो

Saif Ali Khan Birthday: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान आज अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर उनकी पत्नी करीना कपूर खान ने एक प्यार भरा नोट शेयर करते हुए उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बता दें, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पार्थेनन की एक पुरानी और एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की।

करीना ने किया प्यार भरी पोस्ट  

बता दें कि पार्थेनन एक प्राचीन यूनानी मंदिर है, जो यूनान के एथेंस में स्थित है। यह देवी एथेना को समर्पित है। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे माई लव… पार्थेनन 2007… पार्थेनन 2024 किसने सोचा होगा?… जैसा कि, लोग कहते हैं कि आगे बढ़ते रहना चाहिए… जो हमने अपने रिश्ते में किया…” वहीं करीना की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, ”हैप्पी बर्थडे टू सैफू” इसके साथ ही इस पोस्ट पर सैफ और करीना के कई फैंस ने कमेंट्स किए।

 गौरतलब है कि, सैफ, इंडियन नेशनल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी और एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के बेटे हैं। उनकी दो छोटी बहनें हैं। जिनका नाम सबा अली खान और सोहा अली खान है। उन्होंने सन 1991 में एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे सारा अली खान और बेटा इब्राहिम हैं। लेकिन आपसी कारणों की वजह से यह शादी 13 साल बाद 2004 में टूट गई। इसके बाद उनकी लाइफ में करीना ने एंट्री की।

ये भी पढ़ें: Hardik Pandya Dating: नताशा से अलग होने के बाद अब इस हसीना को डेट कर रहे पांड्या ? तस्वीरें वायरल

फिल्म टशन के बाद बढ़ी नजदीकियां      

शाहिद कपूर से ब्रेकअप होने के बाद करीना कपूर की नजदीकियां सैफ अली खान के साथ बढ़नी शुरू हुई। यशराज बैनर की फिल्म ‘टशन’ के सेट पर दोनों करीब आए थे। दोनों को एक-दूसरे की कंपनी पसंद आने लगी थी। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। लगभग 5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 16 सितंबर 2012 को दोनों ने मुंबई के बांद्रा में शादी कर ली। इस जोड़ी को उनके फैंस ने ‘सैफीना’ नाम दिया। कपल के दो बेटे तैमूर और जेह हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें