spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeट्रेंडिंगसीमा हैदर के घर आया नन्हा मेहमान, वीडियो शेयर कर पाकिस्तानी भाभी...

सीमा हैदर के घर आया नन्हा मेहमान, वीडियो शेयर कर पाकिस्तानी भाभी ने दिखाई बच्चे झलक

Seema Haider: सीमा हैदर और सचिन मीणा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है । यह कपल अब किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है, सोशल मीडिया पर अक्सर इनकी चर्चा होती रहती है। ये कपल अब एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल, हाल ही में सीमा हैदर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं।

सीमा ने खुद लोगों को बताया था कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी गोद भराई की रस्म के बारे में भी जानकारी दी थी। ऐसे में हर कोई यह जानने को उत्सुक था कि सीमा के घर कब किलकारियां गूंजेंगी। अब सीमा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर खुशखबरी देते हुए बताया है कि उनके घर बच्चे ने जन्म लिया है।

Seema Haider: वीडियो शेयर कर दिखाई बच्चे की झलक

इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बच्चे का चेहरा भी दिखाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा बच्चे को दूध पिलाती नजर आ रही हैं। सीमा हैदर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर कहा है कि आप सभी को बधाई, जैसा कि मैंने पहले भी कहा था कि सभी को लड़के के लिए दुआ करनी चाहिए। अब हमारे घर एक लड़का आया है। अब कई लोगों को लग रहा है कि सीमा हैदर ने बच्चे को जन्म दिया है। अरे रुको जरा…ये बच्चा सीमा हैदर और सचिन मीणा का नहीं है। तो किसका है बच्चा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Seema official (@seemaofficial00)

ये भी पढ़ेंः- हैदराबाद में अवैध रूप से रह रहा पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, सीमा हैदर की तरफ प्यार के लिए मारी थी एंट्री

Seema Haider: किसका है बच्चा

बता दें कि पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर ने बताया कि सचिन मीणा की भाभी अंजलि ने बेटे को जन्म दिया है। सचिन की भाभी ने 9 फरवरी को रात 11 बजे बच्चे को जन्म दिया। सीमा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आंगन में ढोल बज रहे हैं और सीमा घर के अन्य लोगों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। एक अन्य वीडियो में सीमा हैदर ने बताया कि उनकी भाभी अंजलि ने लड़के को जन्म दिया है। सीमा हैदर ने बताया कि वह बच्चे को प्यार से चंदू बुला रही हैं। घर में एक और बच्चा आने वाला है, अब बारी उनकी होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Seema official (@seemaofficial00)

सीमा हैदर के पहले से ही चार बच्चे

गौरतलब है कि पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर 8 महीने की गर्भवती हैं। वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। वैसे तो सीमा हैदर के पाकिस्तान में अपने पहले पति से चार बच्चे हैं। भारत आकर सचिन मीणा से शादी करने के बाद यह उनका पहला बच्चा होगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें