सबा ने देवघर जाते पति से मंगाई ‘चूड़ी हरियर’, प्रीति राय के सावन साॅन्ग में मचाया धमाल

99

मुंबईः सावन का महीना शुरू होते ही भगवान शिव से जुड़े गीतों को रिलीज करने की शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में भोजपुरी सिंगर प्रीति राय का धमाकेदार सांग ‘चूड़ी हरियर’ रिलीज हो गया है। जो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है। दरअसल, सावन का यह गाना शिव भक्तों को खूब पसंद आ रहा है।

इस सांग में भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा सबा खान नजर आ रही हैं। ये इनका पहला सावन सांग है। जिसमें इन्होंने गजब की परफॉर्मेंस दी है। इस गीत में देवघर जाते हुए सबा अपने पति से कहती हैं कि माथे पर गेहुंआ कावरिया लेके कांवर चलो बाबा की नगरिया बतिया भुलाइये न जेक पइसा बचाइए न बलम जी सिंदूर पुड़िया और चूड़ी हरियर लाई हो न। ऐसे सबा अपने पति को सब चीजें लेने के लिए याद दिला रही हैं।

ये भी पढ़ें..Singapore Open 2022: क्वार्टरफाइनल में पहुंची साइना व सिंधु, प्रणय ने…

गाने में प्रीति राय की आवाज पर सबा खान ने बेहतरीन एक्सप्रेशन दिए हैं। जो दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से प्रस्तुत चूड़ी हरियर की सिंगर प्रीति राय हैं। गीत आशुतोष तिवारी ने लिखा है। इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशन गोल्डी जायसवाल और कोरियोग्राफी बॉबी जैक्सन ने की है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…