Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeटॉप न्यूज़Putin Heart Attack: रूसी राष्ट्रपति पुतिन को आया हार्ट अटैक, बेडरूम में...

Putin Heart Attack: रूसी राष्ट्रपति पुतिन को आया हार्ट अटैक, बेडरूम में फर्श पर गिरे मिले !

Vladimir Putin Heart Attack

Russian President Vladimir Putin Heart Attack: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई महीनों की अटकलों के बाद, कथित तौर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। जानकारी के मुताबिक वे बेडरूम में जमीन पर बेहोश पाए गए हैं। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनके इलाज मे जुटी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुतिन काफी समय से बीमार हैं। इसी बीच ये खबर आई है। बता दें, सबसे पहले उनके गार्ड ने उन्हें जमीन पर पड़ा हुआ देखा था। इसके बाद तुरंत डॉक्टरों को बुलाया गया।

पुतिन को आया होश

ताजा जानकारी के मुताबिक पुतिन को होश आ गया है और पहले से उनकी तबियत ठीक है। सबसे पहले इस खबर को एक टेलीग्राम ग्रुप जनरल एसवीआर ने शेयर किया है। इस संगठन का दावा है कि वह रूस में सेवानिवृत्त ख़ुफ़िया अधिकारियों और क्रेमलिन अधिकारियों से जानकारी निकालता है।

ये भी पढ़ें..चेन्नई स्टेडियम में भारतीय ध्वज ले जाने पर बैन! सोशल मीडिया पर मचा बवाल

 टेलीग्राम ग्रुप की खबर ब्रिटिश न्यूज आउटलेट्स द मिरर, जीबी न्यूज और द एक्सप्रेस ने प्रकाशित की है। खबरों के मुताबिक रविवार रात करीब 9.05 बजे पुतिन अपने बेडरूम के फर्श पर खाने के सामान के पास लेटे हुए पाए गए। जब उनके सुरक्षाकर्मियों ने शोर और राष्ट्रपति के फर्श से टकराने की आवाज सुनी तो वे कमरे में पहुंचे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें