मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच महीनों से युद्ध हो रहा है, लेकिन कोई भी झुकने को तैयार नहीं है। वहीं जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों चर्चा है। पुतिन के बारे में कई हैरान कर देने वाली बातें सामने आई हैं। दरअसल रूस के राष्ट्र्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि पुतिन अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़े ज्यादा अलर्ट रहते हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पुतिन कैंसर और पार्किंसन जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। इसीलिए वे नियमित रूप से हिरण के खून से स्नान कर रहे हैं। रुसी पत्रकार ने यह दावा किया है।
ये भी पढ़ें..डोनाल्ड ट्रंप के बयान से अमेरिका की राजनीति में मचा बवाल, व्हाइट हाउस ने की निंदा
जादू-टोने पर करते हैं विश्वास
पत्रकार ने दावा किया है कि पुतिन इन दिनों जादू-टोने में विश्वास करने लगे हैं। दरअसल पुतिन ने रूस की सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए कुत्ते और चील सहित कई जानवरों की बलि भी दी है। साथ ही पुतिन नियमित रूप से हिरण के खून से स्नान कर रहे हैं। इतना ही नहीं वे मन को पढ़ने और खून से होने वाले कई गतिविधियों को भी अंजाम दे रहे हैं।
पुतिन की ‘राक्षस’ आत्मा को शुद्ध करने के लिए किया था अनुष्ठान
बताया ये जा रहा है कि वे साइबेरिया के एक तांत्रिक अलेक्सांद्र गबीशेव से डरे हुए हैं। गबीशेव ने 2019 में पुतिन की ‘राक्षस’ आत्मा को शुद्ध करने के लिए अनुष्ठान किया था। इस जानकारी ने पुतिन को अंदर तक झकझोर दिया था। जिसके बाद साइबेरियाई तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया था। रूस के एक जाने माने पत्रकार ने यह दावा किया है। हालांकि उन्होंने पक्ष में कोई पुख्ता सबूत नहीं पेश किया है।
वहीं जॉर्जी रोगोजिन का दावा है कि पुतिन दूसरों का दिमाग पढ़ सकते हैं। बड़े पैमाने पर तंत्र-मंत्र पर शोध करने के बाद रोगोजिन ने दावा किया था कि उन्होंने ट्रान्स में पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री मेडेलीन अलब्राइट के दिमाग में घुसपैठ की थी। उन्होंने दावा किया था कि मेडेलीन अलब्राइट रूस से नफरत करते थे। ऐसे दावों के बाद जॉर्जी रोगोजिन को “मर्लिन इन द क्रेमलिन” और “नास्त्रेदमस इन यूनिफॉर्म” की उपाधि भी दी गई। उन्होंने यह भविष्यवाणी की थी कि पुतिन बोरिस येल्तसिन का स्थान लेंगे।
स्वास्थ्य को लेकर मुश्किल दौर से गुजर रहे पुतिन
रिपोर्ट कि माने तो पुतिन स्वास्थ्य को लेकर काफी मुश्किल दौर से गुजरे हैं। रूसी राष्ट्रपति के हिरण के सींग का खून इस्तेमाल करने से एंटलर बाथ रूस में फेमस भी हो गया। ऐसा माना जाता है कि हिरण के सींग का खून कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम और स्किन को फिर से जीवित करता है। राष्ट्रपति के बाद रूस में कई ऐसे दिग्गज हैं जो इस तरह की बाथ लेते हैं। इसके अलावा बताया गया है कि उन्होंने कैंसर विशेषज्ञ के साथ कई बार यात्राएं भी की हैं।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)