Featured दुनिया

Russia-Ukraine war: युद्ध के बीच जर्मनी से यूक्रेन पहुंची 1,500 मिसाइलें

कीवः रूस और यूक्रेन (Ukraine war) के बीच जारी गंज थमने का नाम नहीं ले रहा है। युद्ध भी दिन प्रति दिन आक्रामक रूप लेता जा रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि रूस ने उत्तरी अटलांटिक में परमाणु पनडुब्बियां तैनात कर दी हैं। जबकि यूक्रेन को जर्मनी से 1500 मिसाइलें और मिल गयी हैं। जर्मन प्रेस एजेंसी के अनुसार की माने तो 25 मार्च को जर्मनी से 1500 “स्ट्रेला” विमान भेदी मिसाइलों और 100 MG3 मशीनगनों की एक खेप यूक्रेन पहुंची।

ये भी पढ़ें..Swiss Open: विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे श्रीकांत

यूक्रेन पर रूस के हमले (Ukraine war) के बाद से लगातार दोनों पक्ष आक्रामक भूमिका में हैं। रूस की ओर से बार बार परमाणु हथियारों के प्रयोग की धमकी तो दी ही जा रही थी, रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने अपने परमाणु बलों को विशेष अलर्ट पर रखने के आदेश दे दिए थे। अब रूस ने कई परमाणु पनडुब्बियों को उत्तरी अटलांटिक में तैनात कर दिया है। ये पनडुब्बियां 16 बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जाने में सक्षम हैं। पुतिन के इस कदम के बाद परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ गया है। इस बीच रूस ने दावा किया है कि उसके सैन्य अभियान का पहला चरण लगभग पूरा हो गया है और इसके बाद उसके सैनिक पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को पूरी तरह से मुक्त करने पर केंद्रित करेंगे।

माना जा रहा है कि रूस ने अब राजधानी कीव पर हमलों की रफ्तार कम करने और डोनबास पर नियंत्रण स्थापित करने की रणनीति बनाई है। रूस के आक्रामक तेवरों के बावजूद यूक्रेनी सेना भी रूसी सेना का डटकर मुकाबला कर रही है। उसे अंतरराष्ट्रीय मदद भी मिल रही है। जर्मनी ने यूक्रेन को लड़ाई आगे बढ़ाने के लिए 1500 और मिसाइलें भेजी हैं। 25 मार्च को जर्मनी से 1500 विमान भेदी मिसाल स्ट्रेला की खेप यूक्रेन पहुंची। साथ ही जर्मनी ने 100 मशीनगनें भी यूक्रेन को भेजी हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)