Featured दुनिया

रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी पर किया कब्जा? सड़कों पर लड़ाई शुरू

नई दिल्लीः युक्रेन -रूस के बीच लगातार जंग जारी है। रूस के हमले अब बेकाबू होते जा रहे हैं। सुबह से ही यूक्रेन रूसी सैनिकों के हमले से सहमा हुआ है। रूसी सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुस गई है। बीबीसी ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। खारकीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेग सिनेगुबोव ने कहा कि हल्के सैन्य वाहन शहर में प्रवेश कर गए हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव अब खतरे में हैं। क्योंकि यहां रूसी सेना कब्जे की तैयारी कर रही है। बता दें कि कीव से महज 20 किलोमीटर दूर स्थित शहर बुका में रूसी सेना दाखिल हो गई है। यूक्रेन में रूसी सेना अब खारकीव के साथ ही कीव में भी घुसपैठ की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें..शबाना आजमी की भतीजी के साथ कैब ड्राइवर ने की ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

बीबीसी ने बताया कि उनके बयान से पहले, फुटेज में कुछ रूसी सैन्य कारों को उत्तर-पूर्वी शहर की सड़कों पर घूमते हुए दिखाया गया था। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सिनेगुबोव ने निवासियों से घर के अंदर रहने का आग्रह किया है और कहा कि रूसी सैनिक शहर के केंद्र में है। उन्होंने कहा, "घर को मत छोड़िये! यूक्रेन के सशस्त्र बल दुश्मन को खत्म कर रहे हैं। नागरिकों को सड़कों पर नहीं जाने के लिए कहा जाता है।" खारकीव के अधिकारियों ने आज सुबह स्थानीय लोगों को आश्रय स्थलों और सड़कों से दूर रहने की चेतावनी दी है।

https://twitter.com/nexta_tv/status/1497841614865289217?s=20&t=HegTc7s4cxFXE18tSCBg_w

इससे पहले शहर में एक जोरदार धमाका भी सुना गया था, जहां एक गैस पाइपलाइन की चपेट में आने की बात कही जा रही है। आपातकालीन सेवाओं के अनुसार खारकीव में रिहायशी इलाकों पर भी हमला किया गया। बीबीसी ने बताया कि एक महिला की कथित तौर पर मौत हो गई और नौ मंजिला इमारत से दर्जनों लोगों को निकाला गया। क्षेत्र के मेयर के अनुसार, उत्तर-पूर्वी यूक्रेन के ओखितरका शहर में भी कम से कम छह नागरिकों की मौत की सूचना है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)