Wednesday, October 23, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeटॉप न्यूज़Russia-Ukraine war: युद्धविराम पर फिर नहीं बनी बात, कुलेबा बोले- रूस चाहता...

Russia-Ukraine war: युद्धविराम पर फिर नहीं बनी बात, कुलेबा बोले- रूस चाहता है आत्मसमर्पण, वह करेंगे नहीं

लॉस एंजेल्सः तुर्की में गुरुवार को हुई रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों की वार्ता फिर बेनतीजा रही। रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों के बीच गुरुवार को हुई वार्ता में युद्ध विराम पर कोई फ़ैसला नहीं हो सका। युद्ध के दूसरे सप्ताह के अंत में पहली बार बड़े स्तर पर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लवरोव और यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमैत्री कलेबा के बीच यह बातचीत टर्की के एक रिज़ॉर्ट एकटालय में हुई। लवरोव ने बाद में पत्रकारों को बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति के बीच सीधी बातचीत के लिए उनकी ओर से कभी इनकार नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें..अभय चौटाला बोले- विकास के लिए नहीं, बल्कि कर्ज चुकाने के लिए कर्जा ले रही हरियाणा सरकार

रूस बातचीत के लिए तैयार है। उनका कहना था कि इस तरह की बड़े स्तर पर बात चीत के लिए प्रारम्भिक तैयारियां आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि यह कहना ग़लत होगा कि रूस यूरोप के अन्य देशों को भी अपना निशाना बना रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर भी उन्होंने हमला नहीं किया बल्कि अपने देश की संप्रभुता की सुरक्षा के लिए यह विशेष मिलिटरी अभियान चलाया है। श्री लवरोव ने यह भी कहा कि यूक्रेन के एक बच्चों के अस्पताल पर बमबारी के बारे में वह सैन्य अधिकारियों से बातचीत करेंगे।

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध गुरुवार को दो सप्ताह पूरे कर तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया। वार्ता के बाद कुलेबा ने बताया कि रूसी समकक्ष के साथ युद्धविराम और नागरिकों के सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए गलियारे पर बात हुई। युद्धविराम पर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन पाई है, क्योंकि रूस चाहता है कि यूक्रेन आत्मसमर्पण करे। .. लेकिन यूक्रेन कभी भी ऐसा नहीं करेगा। रूसी हमलों से मुश्किल में फंसे नागरिकों को सुरक्षित रास्ता देने के विषय में भी रूस की कोई स्पष्ट नीति नहीं है। इसलिए दोनों देशों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। कुलेबा ने मारीपोल के लोगों को बेहद मुश्किल स्थिति में फंसा बताया। कहा कि उन्हें जल्द राहत मिलनी चाहिए।

रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने कहा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कभी भी यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलने से इन्कार नहीं किया। रूसी विदेश मंत्री ने यह बात दोनों देशों के बीच शीर्ष स्तर पर वार्ता की संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में कही। लावरोव ने कहा, पुतिन विशेष बिंदुओं पर जेलेंस्की से बात कर सकते हैं। मारीपोल के अस्पताल में पर बमबारी से जुड़े सवाल पर लावरोव ने कहा, जिस इमारत पर बमबारी की गई-उसमें लंबे समय से अस्पताल काम नहीं कर रहा था। इस समय वह इमारत यूक्रेन के सुरक्षा बल इस्तेमाल कर रहे थे। वैसे इस घटना की रूसी सरकार ने जांच कराने की घोषणा की है। इस बीच यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में रूसी सेना के हमले जारी हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें